Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fog alert intensifies in the state, daytime heat may increase as westerly winds cease; this district is th

यूपी: प्रदेश में अब कोहरा बढ़ने का अलर्ट, पछुआ हवा थमने से बढ़ सकती है दिन में गर्मी; यह जिला सबसे सर्द

Wed, 25 Nov 2026 10:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Nov 2026 10:12 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में अब कोहरे का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। 

विज्ञापन
UP: Fog alert intensifies in the state, daytime heat may increase as westerly winds cease; this district is th
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदेश में सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तराई और पूर्वांचल के कुछ जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। हालांकि, अगले एक सप्ताह तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक मामूली गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन


बुधवार को हरदोई, कानपुर, इटावा, बरेली, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में ठंड का असर रहा। अधिकांश स्थानों पर धूप की तपिश कम रही। प्रदेश में कहीं भी घना कोहरा दर्ज नहीं किया गया, जबकि बरेली में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पछुआ हवाओं की गति कम होने से फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा। अगले सात दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ एक से दो डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को बलिया और बरेली दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही।

Trending Videos

जानिए कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

राजधानी में बुधवार को पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ी। इसके असर से सुबह हल्का कोहरा रहा जो दिन चढ़ने के साथ छंट गया। माैसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम और तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक मामूली गिरावट हो सकती है। बृहस्पतिवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। जो दिन चढ़ने के साथ छंट जाएगा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पछुआ हवाओं की गति कम होने से फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा। अगले सात दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ एक से दो डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

और बिगड़ी राजधानी की हवा

बुधवार को पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से लखनऊ की हवा और बिगड़ गई। गोमती नगर, अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा इन चारो वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों पर हवा ऑरेंज जोन में रही, जो सेहत के लिए खराब मानी जाती है। सिर्फ कुकरैल में एक्यूआई हरे जोन में दर्ज हुई।

बीबीएयू- 124 - पीला- मध्यम
कुकरैल - 95 - हरा- अच्छा
गोमतीनगर- 228 - ऑरेंज- खराब
अलीगंज- 230 - ऑरेंज- खराब
लालबाग- 232 - ऑरेंज- खराब
तालकटोरा- 226 - ऑरेंज- खराब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed