फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP issues a list of sixth phase candidates for UP Election 2022.

UP Election 2022: बसपा ने छठे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी की, घोषित किए नौ प्रत्याशी

Fri, 11 Feb 2022 02:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Feb 2022 02:30 PM IST
सार

बसपा ने शुक्रवार को यूपी चुनाव के छठे चरण के नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें छह जिलों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
BSP issues a list of sixth phase candidates for UP Election 2022.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बसपा ने छठे चरण के चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के टिकट बदल दिए हैं। कुल नौ उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। पार्टी ने अमनमणि त्रिपाठी के टिकट पर भी मुहर लगा दी है। बसपा ने तुलसीपुर सीट से पहले राजेंद्र प्रसाद वर्मा को टिकट दिया था। अब वहां से भुवन प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। नौतनवां से अमनमणि को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला और अमनमणि की पत्नी की मां बसपा के इस कदम का लगातार विरोध कर रही हैं। इन दोनों ने बृहस्पतिवार को बसपा कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। बसपा ने सिसवां सीट पर श्रवण पटेल का टिकट काटकर धीरेंद्र प्रताप सिंह को दिया है। सहजनवां सीट पर अंजू सिंह को टिकट दिया गया था।
विज्ञापन


माना गया था कि उनके पति सुधीर सिंह की दबंग छवि के चलते उन्हें टिकट नहीं दिया गया पर अब अंजू का टिकट काटकर सुधीर को ही दे दिया गया है। खड्डा से डॉ. निसार अहमद, तमकुहीराज से संजय गुप्ता को टिकट दिया गया है। फाजिलनगर से संतोष तिवारी का टिकट काटकर सपा से आए इलियास अंसारी को दिया गया है। रुद्रपुर से मनीष पांडे का टिकट काटकर सुरेश कुमार तिवारी और बैरिया से अंगद मिश्रा का टिकट काटकर सुभाष यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed