फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Narendra Modi addresses Rally in Kasganj Patiyali

UP Election 2022: कासगंज में बोले पीएम मोदी- परिवारवादियों ने अपनी तिजोरी भरी, इन्हें गरीबों की जरा भी फिक्र नहीं

Fri, 11 Feb 2022 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 02:49 PM IST
सार

कासगंज की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ये घोर परिवारवादी लोग हैं, इन्होंने अपनी तिजारियों भरी हैं। इन लोगों ने गरीबों की चिंता नहीं की, लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार में गरीबों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi addresses Rally in Kasganj Patiyali
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कासगंज के पटियाली में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि है। पंडित जी ने पूरा जीवन अंत्योदय के लिए समर्पित कर दिया। दीनहीन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया। कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी प्ररेणा से भाजपा निरंतर गरीबों, दलितों की सेवा में जुटी है। यूपी में पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। लोगों ने भारी संख्या में मतदान किया है। विशेष रूप से बहन-बेटियों ने जमकर मतदान किया है। जो रुझान आए हैं, वो यह बात रहा है कि भाजपा का परचम लहरा रहा है।

विज्ञापन


विपक्षियों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदान के बाद नेताओं के चेहरे लटके हुए हैं। योगी जी क्या हाल कर दिया इन लोगों का। ये लोग घोर परिवारवादी हैं। उनको यह बात पता चल गई है कि नैया डूब चुकी है। अभी से ही ईवीएम, चुनाव आयोग पर सवाल उठना शुरू कर दिया है। क्रिकेट में विकेट नहीं मिलती है, तब बॉलर चिल्लता है। आउट आउट है। नहीं होता है तो अंपायर पर गुस्सा करता है। पहले चरण के बाद ये लोग उसी तरह व्यवहार करने लगे हैं, लेकिन अब उत्तर प्रदेश को गुंडाराज नहीं चाहिए। 

विज्ञापन

'घोर परिवारवादियों की नैया डूबना तय'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं घोर परिवारवादियों से कहना चाहता हूं आपकी नैया डूबना तय है। ईवीएम को गालियां देनी हैं तो 10 मार्च के बाद बहुत दिन हैं देते रहना। जनता ने घोर परिवारवादियों की नीद उड़ा दी है। इन लोगों ने कितनी कोशिश की है। जाति के नाम पर अलग करने की। ये लोग पूरी तरह फेल हो गए हैं। महलों में जिंदगी में गुजारने वालों को जमीनी सच्चाई का पता ही नहीं है। इन घोर परिवारवादियों ने अपनी तिजोरी भरी हैं, इन्हें गरीबों की जरा भी फिक्र नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था कायम करना आसान नहीं होता- मोदी

मोदी ने कहा कि जहां डर होता है। अपराध होता है। माफियाराज होता है। वहां विकास नहीं हो सकता। कानून व्यवस्था कामय करना आसान नहीं होता। कानून व्यवस्था के लिए बहुत मेनहत होती है। सारे तंत्र को सजग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आपके पास बंगला है, गाड़ी है, खेत है, सबकुछ है। कोई दुख नहीं है, लेकिन माफिया और गुंडाओं की चलती है। उस माहौल में जवान बेटा सुबह घर से गया। शाम को उसकी लाश आए तो उस घर में सबकुछ होने का क्या उपयोग है। सुरक्षा जीवन में बहुत जरूरी है। यह काम योगी जी ने किया है। 

PM Narendra Modi addresses Rally in Kasganj Patiyali
मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी की तारीफ 

पीएम मोदी बोले पहले की सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे, लेकिन आपके पास यूपी का ऐसा मुख्यमंत्री है, जिस पर कोई विपक्षी भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाता। भ्रष्टाचार में कभी विकास नहीं होता। मुख्यमंत्री योगी ने भ्रष्टाचार को समाप्त करके विकास कराया है। यह डबल इंजन की सरकार है। जिससे यूपी में सड़कें बन रहीं है, बिजली मिल रही है, हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। कोरोना की महामारी में जब पूरा विश्व परेशान था, तब भारत ने व्यवस्थाएं बनाकर महामारी से जंग जीती। 

योगी ने गुंडाराज और माफियाराज खत्म किया- मोदी

प्रधानमंत्री ने बरेली के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार में बरेली बार बार दंगा हुआ। इसके कारण भी जनता जानती है। यूपी में योगी ने गुंडाराज और माफियराज खत्म किया है। जिन्हें परिवारवादियों को संरक्षण किया। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि ये बदले की तलाश में हैं। उन्हें बदले का मौका मत देना। दुकानदार, कारोबारी, उद्योग से जुड़े व्यापारी, आम नागरिक सुरक्षित रहें, सुरक्षित आवागमन हो ऐसी व्यवस्था सदैव में यूपी में रहनी चाहिए। 

उन्होंने एटा का जिक्र करते हुए कहा कि एटा को 11000 करोड़ की लागत का बिजली प्रोजेक्ट दिया है। अच्छी सड़कें पुल दिए हैं। एफपीओ के माध्यम से छोटे किसानों को संगठित कर मदद बाकी है। यूपी में बायो गैस प्लांट का नेटवर्क तैयार हो रहा है। खेती और छोटे उद्योगों से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार यूपी को ऐसा बनाना चाहती है जो पूरे देश से लोग यूपी को देखने आएं। 

काका हाथरसी की कविता पढ़कर किया कटाक्ष

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में योगी राज में गुंडे, माफिया जेल में हैं। यूपी में पांच साल पहले परिवारवादियों ने जो प्रदेश में माहौल बना रखा था, योगी ने उसके खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी। कानून का राज कायम किया है। पीएम मोदी ने काका हाथरसी की एक कविता के माध्यम से कटाक्ष करते हुए कहा कि मन मैला, तन उजला, भाषण लच्छेदार। उन्होंने कहा कि परिवारवादी लोग यूपी को गुमराह करते रहे हैं। अब जनता को सावधान रहना है। 

PM Narendra Modi addresses Rally in Kasganj Patiyali
कासगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने सपा पर साधा निशाना 

पटियाली के दरियावगंज के फायर स्टेशन के सामने मैदान में हुई चुनावी रैली को प्रधानमंत्री से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पांच साल में बिना भेदभाव समाज के लोगों के हितों में काम किया है। सपा की सरकार के समय महिला सुरक्षा और महिला गरिमा तार-तार होती थी। हमारी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। भाजपा की सरकार में प्रदेश के अंदर दो करोड़ 61 लाख गरीबों के घर में शौचालय का निर्माण हुआ है। मेडिकल कॉलेज बनवाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली में कासगंज और अमांपुर विधानसभा, पटियाली विधानसभा, एटा की मारहरा, एटा सदर, अलीगंज विधानसभा, बदायूं की दातागंज एवं शेखुपुर विधानसभा, फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज विधानसभा के कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे। बरेली, फिरोजाबाद और बदायूं के समर्थक और कार्यकर्ता वर्चअल माध्यम से जुड़े। 

रैली में कड़ी सुरक्षा रही 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात था वहीं खुफिया तंत्र भी सक्रिय था। सभा स्थल के आसपास छतों से भी रैली की निगरानी की जा रही थी। रैली पंडाल के हर सेक्टर, हर रास्ते, डी सर्किल, मंच के पीछे, बैरिकेडिंग के आगे एवं पीछे पुलिसबल पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ था। पुलिस के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिसबल व डॉग स्क्वायड ने चेकिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed