आंतकी हमले के अलर्ट के साथ ही लखनऊ के आसपास इन खबरों ने बटोरीं सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी अयोध्या में गुरुवार को आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही अलर्ट जारी कर चप्पे-चप्पे पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस खबर के बाद लोगों को साथ-साथ प्रशासन भी पूरा दिन सतर्क रहा। इसके अलावा लखनऊ के एक सिपाही के आत्महत्या की खबर से भी सनसनी मची रही। साथ ही कैलाश मानसरोवर की यात्रा के नाम पर ठगे गए यात्री और महिला चिकित्सक के साथ चार साल से दुष्कर्म किए जाने का मामला लोगों के बीच खूब चर्चा में रहा। यहां एक साथ पढ़िए लखनऊ और आस-पास की वो खबरें जो आपके लिए जानना जरूरी है-
अलर्ट पर अयोध्या, आतंकी हमले की जानकारी के बाद चला सघन चेकिंग अभियान
रामनगरी में गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई। अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए अचानक रामनगरी के प्रवेश मार्गों, सार्वजनिक स्थलों व होटल-धर्मशालाओं की सघन तलाशी का अभियान चलाया गया।
झांसी में बंधक बना कर महिला चिकित्सक से चार साल तक करता रहा दुष्कर्म
लखनऊ के चिनहट थाना में महिला चिकित्सक की तरफ से चार साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस झांसी के मऊरानीपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल झांसी का था, इसलिए एसएसपी के निर्देश पर विवेचना वहीं के थाना भेज दी गई है। मऊरानीपुर थाना की पुलिस ने जांच शुरू भी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर :
सुरक्षा मुख्यालय में सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
लखनऊ के महानगर स्थित सुरक्षा मुख्यालय में शुक्रवार को एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि सिपाही देवी शंकर मिश्रा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर :
धार्मिक यात्रा के नाम श्रद्धालुओं से लाखों की ठगी, पासपोर्ट भी हड़पे, केस दर्ज
कैलाश मानसरोवर धार्मिक यात्रा पर जाने वाले 57 श्रद्धालुओं से जालसाज ट्रेवल एजेंसी संचालक ने लाखों रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पीड़िताें का वीजा और परमिट लगवाने के नाम पर पासपोर्ट भी हड़प लिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर :