फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   on terrorist info input ayodhaya administration on alert, checking done

आतंकी खतरे की जानकारी पर अयोध्या में अलर्ट जारी, चला सघन चेकिंग अभियान

Fri, 30 Aug 2019 01:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 30 Aug 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
on terrorist info input ayodhaya administration on alert, checking done
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी में गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई। अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए अचानक रामनगरी के प्रवेश मार्गों, सार्वजनिक स्थलों व होटल-धर्मशालाओं की सघन तलाशी का अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों मिले आतंकी इनपुट को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिसको लेकर रामनगरी की सुरक्षा में सावधानियां बरती जा रही हैं। सीओ अयोध्या अमर सिंह के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस टीम ने रामनगरी के सभी प्रवेश मार्गों, रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशालाओं में बीडीएस दस्ते के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन


चेकिंग अभियान में कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय, एसओ रामजन्मभूमि आनंद वैश सहित सभी चौकी प्रभारी व खुफिया विभाग की टीम भी मौजूद रही। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर रामनगरी के सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाशी ली गई है, अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए चेकिंग अभियान समय-समय पर चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed