फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doctor raped lucknow lady doctor in Jhansi till four years

झांसी में बंधक बना लखनऊ की चिकित्सक से चार साल तक दुष्कर्म, वीडियो बना ब्लैकमेल करने का भी आरोप

Fri, 30 Aug 2019 01:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 30 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
doctor raped lucknow lady doctor in Jhansi till four years
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के चिनहट थाना में महिला चिकित्सक की तरफ से चार साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस झांसी के मऊरानीपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल झांसी का था, इसलिए एसएसपी के निर्देश पर विवेचना वहीं के थाना भेज दी गई है। मऊरानीपुर थाना की पुलिस ने जांच शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन


लखनऊ निवासी महिला चिकित्सक ने मऊरानीपुर निवासी डॉ. सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप था कि डॉ. सौरभ ने एक दिसंबर 2014 को उपचार के बहाने उसे झांसी बुलाया था। वहां उसे बंधक बनाकर नशीली दवाएं खिलाईं और दुष्कर्म किया। महिला चिकित्सक ने डॉ. सौरभ पर 31 नवंबर 2018 तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उनका कहना था कि डॉ. सौरभ ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। किसी तरह वह उसके शिकंजे से छूटकर लखनऊ पहुंची और तीन फरवरी 2019 को चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसएसपी के निर्देश पर मऊरानीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्र्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि इस मामले में पीड़िता के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। (इनपुट : झांसी ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed