Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suna Hai Kya: 'Fixed deposit broken to cover legal expenses', 'Officers awaiting promotion'

सुना है क्या: 'कोर्ट कचहरी के लिए तुड़वाई एफडी', 'प्रमोशन के इंतजार में अफसर', 'मुखिया को सलाहकार की तलाश'

Wed, 25 Nov 2026 11:23 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 25 Nov 2026 11:23 AM IST
सार

'सुना है क्या' कॉलम में आज चर्चा एक बड़े साहब की जिनकी टिप्पणी ने बवाल मचा दिया है। विभाग के अफसर अब कोर्ट की ओर रुख करने की तैयारी में हैं। वहीं, पढ़ाई लिखाई विभाग में जिनकी जिम्मेदारी प्रमोशन की है वो निश्चिंत नजर आ रहे हैं। वहीं, एक विभाग के मुखिया अलग तरह से अपने सलाहकार की तलाश कर रहे हैं। पढ़ें, ये किस्से: 

विज्ञापन
Suna Hai Kya: 'Fixed deposit broken to cover legal expenses', 'Officers awaiting promotion'
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में एक विभाग के बड़े साहब ने ऐसी टिप्पणी कर दी है कि अफसरों में हाहाकार मच गया है। अब हाल ये है कि मामला कोर्ट कचहरी जाने की ओर है। वहीं, पढ़ाई लिखाई वाले विभाग के अफसर प्रमोशन के इंतजार में ही हैं। वहीं, जिनकी जिम्मेदारी है वो आराम से बैठे हैं। इसी तरह सेहत विभाग के महकमे के मुखिया ने सलाहकार बनाने के लिए अलग तरकीब निकाली है। पढ़ें, ये किस्से
विज्ञापन


कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना
इन दिनों रुपये पैसे से जुड़े एक महकमे में हाहाकार मचा है। बड़े साहब ने एक ही तीर से कई शिकार कर दिए। किसी को फर्श पर पहुंचा दिया तो किसी के बिना जोड़तोड़ के अर्श पर पहुंचने का रास्ता साफ हो गया। भविष्य बचाने के लिए एक तरफ फर्श वालों ने कोर्ट कचहरी के लिए अपनी एफडी तुड़वाना शुरु कर दी हैं तो दूसरी तरफ बड़े साहब और भी सख्त फैसले लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन


बस प्रमोशन हो जाए.....
प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को यूं तो प्रमोशन का इंतजार रहता है, किंतु पढ़ाई-लिखाई वाले विभाग में कुछ अधिकारियों का इंतजार खासा लंबा होता जा रहा है। वहीं इसके लिए जिम्मेदार भी अधिकारी ही बताए जा रहे हैं। चूंकि एक मामले से प्रभावित कई हो रहे हैं तो सभी अपने-अपने स्तर से प्रयास भी कर रहे हैं। हालांकि जिनकी वजह से मामला फंसा है, वे खासे निश्चिंत दिख रहे हैं। उनकी निश्चिंतता ने अन्य की बेचैनी बढ़ा रखी है। चर्चा है कि इसकी फाइल चल गई है तो वे फाइल ट्रेस कर रहे हैं और यही कहते फिर रहे हैं कि बस प्रमोशन हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखिया को सलाहकार की तलाश
सेहत महकमे की यूनिट के मुखिया को सलाहकार की तलाश है। इसके लिए वह अपनी डायरी में अच्छा काम करने वाले सहयोगियों का नाम लिख रहे हैं। सूची में नाम शामिल होने वाले को सप्ताहभर का समय दिया जाता है। इस दौरान जिसने उनके मन मुताबिक काम नहीं किया, उसका नाम सूची से कट जाता है। अब देखना यह है कि मुखिया की तलाश पूरी हो पाती है अथवा नहीं। पूरी यूनिट में मुखिया के इस प्रयास को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed