धार्मिक यात्रा के नाम श्रद्धालुओं से लाखों की ठगी, पासपोर्ट भी हड़पे, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव द्विवेदी के मुताबिक, बनारस निवासी प्रवीण कुमार अग्रवाल ने तहरीर दी है। प्रवीण कुमार के मुताबिक, फेसबुक पर उन्हें ट्रेवल एजेंसी के बारे में पता चला था। एजेंसी की तरफ से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पैकेज 1.70 लाख रुपये में दिए जाने की बात कही गई थी।
फेसबुक से एजेंसी का नंबर निकाल कर प्रवीण ने संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिये होने वाली सारी औपचारिकतायें एजेंसी की तरफ से की जाएगी। प्रवीण के साथ करीब 18 और लोगों ने भी बुकिंग कराई थी। वहीं, लखनऊ के मानिंद्र अग्रवाल और उनके साथियों ने ट्रेवल एजेंसी से पैकेज लिया था।
पक्ष मिलने के बाद की जाएगी कार्रवाई
आरोप है कि एजेंसी संचालकों ने पहले 11 अगस्त को यात्रा शुरू होने की बात कही थी। समय पर उन लोगों को परमिट नहीं मिले। पूछताछ करने पर एजेंसी संचालक ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाये जाने के कारण चीन की तरफ से परमिट जारी किये जाने में देर की जा रही है।
इसके चलते अब यात्रा 26 अगस्त से शुरू होगी। एजेंसी की तरफ से दी गई तारीख पास आने पर भी परमिट यात्रियों को नहीं दिये गये। शक होने पर मानिंद्र ने एजेंसी के विभूतिखंड स्थित दफ्तर पहुंच कर छानबीन की। आरोप है कि एजेंसी संचालक लगातार बहाने बनाते रहे। उन्होंने न तो रुपये लौटाये और न ही पासपोर्ट वापस किये।
बृहस्पतिवार को विभूतिखंड थाने पहुंच कर पीड़ितों ने प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी से शिकायत की। ट्रेवल एजेंसी संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका पक्ष मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।