फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The smoke was put to the mosquito repellent, the elderly couple who were sleeping were burnt to ashes

बहराइच : मच्छर भगाने के लिए कर रखा था धुआं, सो रहे बुजुर्ग दंपती जलकर हुए राख

Sat, 17 Apr 2021 12:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Apr 2021 12:06 PM IST
सार

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा में गुरूवार की रात बुजुर्ग दंपत्ति मच्छर भगाने के लिए आग जलाकर धुआं कर सो गए थे।

विज्ञापन
The smoke was put to the mosquito repellent, the elderly couple who were sleeping were burnt to ashes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा में गुरूवार की रात बुजुर्ग दंपती मच्छर भगाने के लिए आग जलाकर धुआं कर सो गए थे। पास खड़ी बाइक के पेट्रोल से धधकी आग की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत पंडितपुरवा गांव निवासी हनुमान मौर्या उर्म लगभग 65 वर्ष व उनकी पत्नी रामरति मौर्या गुरूवार की रात सोने जा रहे थे। मच्छर भगाने के लिए एक बड़े परई ( मिट्टी का बर्तन) में आग जलाकर धुआं कर दिया था। उसे एक किनारे रख दिया था। उसी के पास बाइक भी खड़ी थी।
विज्ञापन


देर रात अचानक पेट्रोल से आग धधक उठी। देखते ही देखते दोनों बुजुर्ग आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए, मौके पर उनकी मौत हो चुकी थी। दर्दनाक चीख पुकार सुनकर छत पर सो रहा नाती शुभम दौड़ पड़ा। मगर उनको बचा नहीं सका। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed