{"_id":"5e61fe7e8ebc3eebc020c12d","slug":"taxi-hits-school-van-three-students-injured-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसाः टैक्सी ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, बच्चों में मची चीखपुकार, छात्राएं जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसाः टैक्सी ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, बच्चों में मची चीखपुकार, छात्राएं जख्मी
Fri, 06 Mar 2020 01:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पीजाआई थानाक्षेत्र के रायबरेली रोड के कालिंदी मोड़ के पास गुरुवार सुबह उबर टैक्सी व स्कूली वैन में टक्कर हो गई। हादसे में दो बहनों समेत तीन मासूम छात्राएं घायल हो गईं। हादसे से डरे-सहमे बच्चों की चीखपुकार सुनकर राहगीरों ने मासूमों को वैन से बाहर निकाला।
इसके बाद पास के अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने वैन चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैंट इलाके में एपीएस कॉन्वेंट स्कूल है। स्कूल की वैन अमन वर्मा चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह वह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था।

Trending Videos
टैक्सी छोड़कर भागा चालक
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली रोड के कालिंदी मोड़ के पास उबर टैक्सी चालक ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल वैन में सवार एकता नगर की शुभेच्छा, रामकुमार यादव की दो बेटियां भूमि यादव व प्रियंका यादव चोटिल हो गईं। इसके अलावा वैन में सवार आधा दर्जन बच्चियों की मामूली चोट आई है।
उबर टैक्सी छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अभिभावक उन्हें घर ले गए।
उबर टैक्सी छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अभिभावक उन्हें घर ले गए।