फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader rahul singh did fraud on the name of job.

करोड़ों की ठगी में भी गिरफ्तार हो चुका है दूसरी शादी करने वाला सपा नेता

Mon, 18 Jul 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jul 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
SP leader rahul singh did fraud on the name of job.
सपा से बर्खास्त राहुल सिंह - फोटो : amar ujala

दूसरी शादी रचाने वाला सपा से बर्खास्त नेता राहुल सिंह पहले भी फर्जीवाड़े में जेल जा चुका है। चार साल पहले करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में महानगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीके झा ने बताया कि राहुल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य सहायक के पद पर नौकरी का झांसा देकर सूबे के सैकड़ों बेरोजगारों से ठगी की थी।
विज्ञापन


ठगी के शिकार युवकों ने दिसंबर 2012 में राहुल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एक महीने बाद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

इंस्पेक्टर के मुताबिक, राहुल सिंह ने महानगर में एक एनजीओ के नाम से ऑफिस खोलकर स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य सहायक के पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी व आसपास के जनपदों के अलावा पूर्वांचल के कई जिलों से बेरोजगारों ने नौकरी के लिए आवेदन किया। राहुल सिंह ने ऑफिस बुलवाकर प्रत्येक बेरोजगार से परीक्षा व अन्य शुल्क के नाम पर 9000 रुपये जमा कराए। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

लोक सेवा आयोग की बिल्डिंग में हुई थी परीक्षा

SP leader rahul singh did fraud on the name of job.

खास बात यह है कि लिखित परीक्षा अलीगंज स्थित लोक सेवा आयोग की बिल्डिंग में कराई गई थी, जिससे आवेदकों को फर्जीवाड़े का शक नहीं हुआ। इस मामले में जांच हुई तो आयोग के अधिकारियों ने बताया कि वह विभिन्न परीक्षाओं के लिए बिल्डिंग को किराये पर देते हैं। राहुल ने भी परीक्षा के लिए निर्धारित किराया चुकाया था।

राहुल ने बाराबंकी में भी एक ऑफिस खोला था। परीक्षा के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देने के लिए बाराबंकी स्थित ऑफिस बुलवाया गया। नियुक्तिपत्र लेकर अभ्यर्थी नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। ठगी के शिकार ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला।

इसके बाद पीड़ितों ने महानगर कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि राहुल ने नौकरी के नाम पर 2000 से अधिक बेरोजगारों को ठगा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि छह जनवरी 2013 को राहुल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

मुकदमों की पुरानी फाइलें खुलीं
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीएम की नाराजगी के बाद पूर्व सपा नेता राहुल सिंह के मुकदमों की पुरानी फाइलें खुल गई हैं। शनिवार को पुलिस ने 2012 में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में ताजा स्थिति के बारे में छानबीन की।

महानगर पुलिस ने बताया कि उक्त मुकदमे का ट्रायल शुरू हो चुका है। सोमवार को ताजा स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा राहुल के खिलाफ बलिया, बाराबंकी और अन्य जनपदों में मुकदमे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed