{"_id":"5e44eaa08ebc3ee5e2304b07","slug":"one-died-and-four-injured-in-an-accident-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां, अनियंत्रित बोलेरो ने नाच रहे बरातियों को रौंदा, एक की मौत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां, अनियंत्रित बोलेरो ने नाच रहे बरातियों को रौंदा, एक की मौत चार घायल
Thu, 13 Feb 2020 11:57 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
घायल बाराती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के बाबागंज निवासी एक व्यवसायी की बेटी की शादी के लिए बरात वीरपुर से निकली थी। बुधवार की रात द्वारपूजा के लिए बराती डीजे की धुन पर डांस करते हुए जा रहे थे। तभी अचानक आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बरातियों को रौंद दिया, जिससे दूल्हे के एक दोस्त दीपक मौर्या (22)की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायलों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के व्यवसायी रामसरन पटवा की पुत्री का विवाह लखीमपुर खीरी जिले से तय था। तय समय के अनुसार बुधवार की रात बरात लखीमपुर खीरी जिले से आकर प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में ठहरी। रात करीब 10 बजे बराती द्वारपूजा के लिए पैदल बैंडबाजे की धुन पर डांस करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
जब बराती नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर पहुंचे, तभी एक बोलेरो तेज रफ्तार में आ गई और बरातियों को रौंदते हुए नेपाल की ओर चल गई। इससे बरातियों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन