{"_id":"646886a625c0f75ea50fdc64","slug":"mukhyamantri-samuhik-vivah-yojana-will-be-monitored-online-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग, समस्या आने पर सत्यापन भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग, समस्या आने पर सत्यापन भी होगा
Sat, 20 May 2023 02:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 May 2023 02:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की मॉनिटरिंग ऑनलाइन की जाएगी। इस संबंध कई व्यवस्थाएं ऑनलाइन लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और अत्याचार उत्पीड़न निषेध योजना की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। विवाह योजना में पात्र लाभार्थियों के चयन में समस्या आने पर ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वहीं, अत्याचार उत्पीड़न पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के मामले में पोर्टल पर एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज एफआईआर की सूचना सीधे प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
इससे समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी। ये जानकारी समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की अध्यक्षता में भागीदारी भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मोदी सरकार के नौ साल: एक माह में हर व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएगी भाजपा, चुनाव के लिए बनाएगी माहौल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोरोना संकट के दौरान किया खेल: चहेती कंपनियों को अधिकारियों ने दिया करोड़ों का काम, शिकायत करने पर गिराई गाज
असीम अरुण ने कहा कि नवाचार की तकनीक अपनाते हुए योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाना आवश्यक है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम ने अधिकारियों को समस्त योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए। निदेशक समाज कल्याण पवन कुमार ने अधिकारियों को नियमित दौरा कर योजनाओं का पर्यवेक्षण करने को कहा।
कार्यक्रम में जनपद, मंडल व मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की टीमों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति, संचालन में आ रही समस्याओं, उनके निराकरण संबंधी कार्य योजना एवं नवाचार के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, उपाध्यक्ष अनुगम विश्वनाथ, आयुक्त समाज कल्याण हेमंत राव, सचिव समाज कल्याण समीर वर्मा समेत तमाम अधिकारी शामिल हुए।