फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans to celebrate nine years og Modi government.

मोदी सरकार के नौ साल: एक माह में हर व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएगी भाजपा, चुनाव के लिए बनाएगी माहौल

Sat, 20 May 2023 08:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 May 2023 08:45 AM IST
सार

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए लोकसभा चुनाव के लिए माहौल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
BJP plans to celebrate nine years og Modi government.
गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा के राष्ट्री अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर व्यक्ति तक उनकी उपलब्धियों को पहुंचाएंगे। इसके लिए महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रत्येक नागरिक से संपर्क व संवाद किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र की बैठक में महासंपर्क अभियान की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गरीब कल्याण को समर्पित नौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवधि में गरीब के लिए पक्का घर, शुद्ध पेयजल और राशन की उपलब्धता सुनिश्चित हुई। किसान सम्मान निधि शुरू की गई। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। अब महासंपर्क अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा भी दे रहा था जालसाज संजय शेरपुरिया, ईडी कर रही है पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रभात गुप्ता हत्याकांड मामले में मंत्री अजय मिश्र टेनी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने किया बरी


जनसंपर्क की योजना और क्रियान्वयन का ब्ल्यू प्रिंट तैयार करने के लिए हर जिले में 20 व 21 मई को जिला कार्यसमिति और 22, 23 व 24 मई को मंडलीय कार्यसमिति की बैठक होगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत हुआ है। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा सहित अवध क्षेत्र के सांसद, विधायक, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सम्मिलित हुए।

अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम
- 29 मई को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता और सोशल मीडिया संवाद में हिस्सा लेंगे।
- 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योग दिवस कार्यक्रम होंगे। बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान के तहत जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का पत्रक घर-घर पहुंचाएंगे।
- 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल माध्यम से होने वाले संबोधन को पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता के साथ बूथ स्तर पर सुनेंगे।

80 लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं से माहौल बनाने की तैयारी

- सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी। हर जनसभा में कम से कम 10 हजार लोगों की उपस्थिति होगी।
- प्रबुद्ध लोगों व व्यापारियों के सम्मेलन आयोजित होंगे।
- टिफिन बैठक करेंगे सांसद। इसमें विधायक व क्षेत्र में रहने वाले राष्ट्रीय से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे।
- मोर्चों के संयुक्त सम्मेलन आयोजित होंगे।
- विधानसभा स्तर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन होगा।
- लोकसभा के अंतर्गत एक बड़े विकास कार्य का अवलोकन।
- सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन का आयोजन।
- प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 250 विशिष्ट परिवारों की सूची बनाई जाएगी। इसमें पद्म अवार्ड से सम्मानित लोग, खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, चिकित्सक, पूर्व न्यायाधीश, शहीद परिवार आदि शामिल होंगे।
- 21 से 30 जून तक घर-घर संपर्क अभियान चलेगा।
- 25 जून को पीएम की मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed