Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A piece of a broken pipeline was lodged in a newborn's heart; doctors removed it using a catheter, without

यूपी: नवजात के दिल में फंसा था टूटी पाइपलाइन का टुकड़ा, डॉक्टरों ने बिना बड़ा चीरा लगाए कैथेटर से निकाला

Tue, 24 Nov 2026 06:21 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 24 Nov 2026 06:21 PM IST
सार

लखनऊ के पीजीआई में डॉक्टरों ने 1225 ग्राम वजन वाली जुड़वां बच्ची की जान बचाई। समय से पहले जन्मी बच्ची के दिल में पीआईसीसी लाइन का पांच सेंटीमीटर लंबा टुकड़ा फंस गया था। डॉक्टरों ने बिना बड़ा चीरा लगाए पैर की नस से उसे बाहर निकाल लिया। बच्ची स्वस्थ होकर घर लौट गई।

विज्ञापन
UP: A piece of a broken pipeline was lodged in a newborn's heart; doctors removed it using a catheter, without
सर्जरी - फोटो : Freepik.com

विस्तार

एक मां की गोद में आई थी दो नन्ही जान, लेकिन किस्मत ने एक को जिंदगी और मौत के बीच लाकर खड़ा कर दिया। जन्म के समय वजन था सिर्फ 1225 ग्राम, यानी एक किलो से भी थोड़ा ज्यादा। सांस लेने में तकलीफ, फिर सेप्सिस और मेनिन्जाइटिस... और जब लगा कि अब सब ठीक हो रहा है, तभी दिल में फंस गया एक 5 सेंटीमीटर लंबा टुकड़ा। पीजीआई में भर्ती एक जुड़वां बच्ची की जान बचाने में डॉक्टरों ने कामयाबी हासिल किया है। पीजीआई निदेशक ने पूरी टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन

 



 

Trending Videos

31 हफ्ते में ही आ गई थी दुनिया में

बच्ची का जन्म गर्भावस्था के 31 सप्ताह 3 दिन पर ही हो गया था। समय से पहले जन्म के कारण उसे सांस लेने में परेशानी हुई। उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा और फिर पीजीआई के एनआईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसे सेप्सिस और मेनिन्जाइटिस भी हो गया। लंबे समय तक एंटीबायोटिक देने के लिए डॉक्टरों ने उसकी नस में पीआईसीसी लाइन डाली थी। ये लाइन एक बहुत पतली सी नली होती है, जिससे कई दिनों तक बिना बार-बार सुई लगाए दवा दी जाती है।

26वें दिन अचानक बिगड़ी सांस

जन्म के 26वें दिन अचानक बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। डॉक्टरों ने तुरंत जांच की तो सबके होश उड़ गए। पीआईसीसी लाइन टूटकर उसका 5 सेंटीमीटर लंबा टुकड़ा दिल के दाएं हिस्से में पहुंच गया था। ये टुकड़ा वहीं रहता तो दिल की धड़कन बिगड़ सकती थी, खून का थक्का बन सकता था और जान भी जा सकती थी। बच्ची का वजन इतना कम था कि दिल की बड़ी सर्जरी करना भी बेहद खतरनाक था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर कैथ लैब में हुआ चमत्कार

ऐसे में नवजात रोग और हृदय रोग विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने एक नया रास्ता चुना। बिना दिल को खोले, पैर की नस के रास्ते एक पतला सा स्नेयर (फंदा) अंदर डाला गया। एक्सरे की मदद से दिल में फंसे टुकड़े को पकड़ा गया और धीरे-धीरे बाहर निकाल लिया गया। पूरी प्रक्रिया में बच्ची को कोई बड़ा चीरा नहीं लगा। कुछ ही देर में खतरा टल गया।

अब पूरी तरह स्वस्थ है बच्ची

इस सफल प्रक्रिया के बाद बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस टीम में डॉ. आरके क्षेत्रपाल, डॉ. शिवेंद्र, डॉ. अनिता सिंह, डॉ. आकांक्षा वर्मा और डॉ. फौजिया फरहत शामिल रहीं। यह पूरी प्रक्रिया विभागाध्यक्ष डॉ. कीर्ति एम. नरमजे के मार्गदर्शन में हुई। हृदय रोग टीम का नेतृत्व डॉ. अंकित साहू और प्रो. आदित्य कपूर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed