फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   men beaten ladies in lucknow

लखनऊः कार सवार युवकों ने महिलाओं से की बदसुलूकी और पीटा, केस दर्ज

Mon, 26 Aug 2019 04:59 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 26 Aug 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
men beaten ladies in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में गोमतीनगर थानाक्षेत्र के लोहिया पार्क चौराहे पर रविवार देर शाम को कार सवार युवकों ने महिलाओं से बदसुलूकी और उन्हें पीटा। वहीं दो बूथों में मौजूद कोई पुलिसकर्मी बाहर नहीं निकला। पीड़िताओं की चीखपुकार सुनकर राहगीर जुटे तो युवक भाग गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के विश्वासखंड में रहने वाली मीडियाकर्मी युवती अपनी बहन और अन्य परिवारीजनों के साथ लोहिया पार्क घूमने जा रही थी। पूरा परिवार पैदल ही जा रहा था। चौराहे के पास सिग्नल लाल था और दूसरी तरफ से तेज रफ्तार वाहन निकल रहे थे। सुरक्षा को देखते हुए सभी एक किनारे रुक गईं।
विज्ञापन


इसी बीच एक एसयूवी सवार युवक उनके पास तेज रफ्तार से आए। अचानक लगा कि वह उनको कुचल देंगे। चीखती हुई युवती और उसके परिवार की अन्य महिलाएं किनारे हट गईं। नाराज होकर युवती ने विरोध किया तो युवकों ने बीच चौराहे पर गाड़ी रोक दी। एसयूवी से उतरकर युवती और उसकी बहन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

men beaten ladies in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
दोनों की बीच चौराहे पर पिटाई कर दी। पीड़िता का शोर सुनकर आसपास के राहगीर रुक गए। भीड़ जुटी तो विरोध शुरू हुआ। इसे देख युवक अपनी कार स्टार्ट कर भाग गए। पीड़िता चौराहे पर बने दो बूथों पर गई। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई मदद नहीं की।

पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने थाने में जाकर तहरीर देने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed