{"_id":"5ed62269cfb003502c181a0b","slug":"man-got-his-stolen-child-with-the-help-of-police-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से चोरी हुए कलेजे के टुकड़े को वापस पा भावुक हुआ पिता, रोते हुए पुलिस से कहा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अस्पताल से चोरी हुए कलेजे के टुकड़े को वापस पा भावुक हुआ पिता, रोते हुए पुलिस से कहा...
Tue, 02 Jun 2020 03:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Jun 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मासूम को उसके माता-पिता के हवाले किया
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के क्वीनमेरी अस्पताल से 12 दिन पहले बच्चा चोरी करने वाली मलिहाबाद निवासी सीमा शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अपने कलेजे के टुकड़े को देखकर पिता जगदीश भावुक हो उठा। पुलिस ने जैसे ही बच्चे को उसके हाथों में दिया तो खुशी के आंसू छलक पड़े।
बच्चे को सीने से लगाकर जगदीश फफक पड़ा। वह मेडिकल कॉलेज चौकी के प्रभारी रमापति सिंह के पैरों पर गिर गया। रुंधे गले से कहा, साहब पत्नी की बीमारी में सब खर्च हो गया। जेब खाली है इसलिए कोई भेंट नहीं दे पा रहा हूं, लेकिन आपने जो किया, उसके लिए शब्द नहीं हैं।
उसने पुलिस को बार-बार धन्यवाद दिया। जगदीश ने बताया कि उसकी पत्नी ममता की तबीयत ठीक नहीं है। बच्चे के गायब होने के चलते वह हर वक्त रोती रहती है। बच्चे के जन्म के बाद उसे कुछ दिन उपचार के लिए अस्पताल में रखा गया था। हालत कुछ ठीक होने पर वह ममता को घर ले गया, लेकिन दो-तीन दिन में तबीयत फिर बिगड़ गई और उसे दोबारा अस्पताल लाना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल पहुंचे जगदीश ने ममता को लाडला मिलने की खबर दी तो खुशी से वह रोने लगी। बच्चे को ढेर सारा लाड-प्यार किया। फिलहाल, ममता की तबीयत खराब होने के चलते बच्चे को उसके पास नहीं रखा गया है। मासूम अभी पिता की देखरेख में ही है।

Trending Videos
पुलिस की मौजूदगी में सौंप दिया गया बच्चा
जगदीश ने कहा कि दोबारा वह बच्चे को अकेला छोड़ने की गलती नहीं करेगा। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि हरदोई जिले के ग्राम कुल्ही निवासी महिला को सोमवार शाम उसका खोया बच्चा पुलिस की मौजूदगी में सौंप दिया गया।
जानिए क्या था मामला
हरदोई के पिहानी निवासी जगदीश की पत्नी ममता ने क्वीन मेरी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। ममता की तबीयत खराब होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया था। 21 मई रविवार की शाम जगदीश वार्ड के बाहर गलियारे में बच्चा लेकर बैठा था तभी नर्स ने उसे वार्ड के भीतर बुलाया।
जगदीश ने बच्चे को जमीन पर ही छोड़ दिया और पास बैठी महिला से कुछ देर उसे देखने को कहकर चला गया। वापस आने पर उसे बच्चा गायब मिला तो होश उड़ गए। जगदीश ने चौक कोतवाली में अज्ञात महिला के खिलाफ बच्चा चोरी का केस दर्ज कराया था।