UP Big News: सपा बोली- महिलाओं को सलाना 40 हजार देंगे, योगी का बेटियों को तोहफा; लाश का काटकर भगौने में पकाई
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
चुनाव से पहले सपा का एलान, महिलाओं को सालाना मिलेंगे 40,000
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। योजना को लेकर पार्टी की ओर से आगे पात्रता, प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी दिए जाने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम ने ये एलान किया है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी की डबल इंजन सरकार की हर एक योजना बेटियों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। 2017 के पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी। पहले कहा जाता था कि देख सपाई बिटिया घबराई। प्रदेश में बेटियों का सम्मान, शिक्षा और भविष्य सुरक्षित नहीं था। प्रदेश में उत्सव के पहले दंगे हो जाते थे। पढ़ें पूरी खबर
आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के माध्यम से संविधान, हिजाब विवाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर चल रहे तनाव पर पार्टी का कड़ा रुख साफ किया है। बाबा साहेब द्वारा दिए गए धर्मनिरपेक्ष संविधान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सभी धर्मों की मान्यताओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों का पूरा सम्मान होना चाहिए तथा इनमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप अनुचित है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी की इंस्टा फेम की मौत
सोशल मीडिया पर हाथरस जिले में चर्चित छवि वार्ष्णेय (22) व उनकी मां सारिका (47) की उज्जैन जाते समय गरोठ हाईवे पर मौत हो गई। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के इस हाईवे पर मंगलवार सुबह छवि की कार पीछे से एक ट्रक में घुस गई।
कार में छवि और मां सारिका के अलावा पिता श्यामबाबू लाल (49) और ससुर सूरजपाल (53) निवासी मुरवार गोंडा (अलीगढ़) भी सवार थे। फेफड़े फटने से पिता श्यामबाबू को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। समधी सूरजपाल और कार चालक सचिन (30) खतरे से बाहर हैं। पढ़ें पूरी खबर
लाश के 18 टुकड़े, मैदा में मिलाकर भगोने अंग
तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में पांच अगस्त को मिले लाश के टुकड़ों की जांच से हयातुन निशा की हत्या का मामला सामने आ गया। चेन्नई जीआरपी की जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मणिकउद्दीन लश्कर और भगवती माझी पर शक गहराया है। चेन्नई के गुडुवांचेरी स्थित एक मकान से हयातुन निशा का कटा सिर मिला है और दोनों आरोपी लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर