फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four medicines fail quality tests, three companies blacklisted

Lucknow News: चार दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, तीन कंपनियां ब्लैकलिस्ट

Fri, 11 Sep 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Four medicines fail quality tests, three companies blacklisted
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज काॅर्पोरेशन की ओर से खरीदी गईं चार दवाएं गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इनमें एथैम्सिलेट 500 एमजी, इबुप्रोफेन, सिप्रोफ्लॉक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड 500 एमजी और क्लोट्रिमेजोल शामिल हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कॉरपोरेशन ने दवाओं को ड्रग वेयरहाउस से वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित कंपनियों को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया गया है।
विज्ञापन

काॅर्पोरेशन सरकारी अस्पतालों के लिए दवाएं खरीदकर प्रदेश के अलग-अलग ड्रग वेयरहाउस में भेजता है। अस्पतालों में आपूर्ति से पहले कराई गई जांच में दवाएं फेल मिलीं। मेरठ की डैफोडिल्स फार्मास्यूटिकल्स की एथैम्सिलेट और इबुप्रोफेन गुणवत्ता जांच में फेल हुईं। एथैम्सिलेट बैच नंबर डीटीडी-034, डीटीडी 078, डीटीडी 075 जांच में फेल हो गई है। जबकि इबुप्रोफेन की जांच में कंपनी के बैच नंबर डीटीएफ 226 और डीटीएफ 227 मानकों पर खरे नहीं उतरे। मध्यप्रदेश की सुपर फामुलेशन की क्लोट्रिमेजोल और राजस्थान की विवेक फार्माकेम इंडिया की सिप्रोफ्लॉक्सासिन भी मानकों पर खरी नहीं उतरी। सिप्रोफ्लॉक्सासिन के 16 बैच फेल हुए हैं। फिलहाल ड्रग वेयरहाउस से दवाएं वापस लौटाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed