{"_id":"6aa31d5414abed1f740c5f01","slug":"boost-to-firecracker-business-no-compromise-on-safety-brajesh-pathak-lucknow-news-c-13-lko1070-1914167-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा, सुरक्षा से समझौता नहीं : ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा, सुरक्षा से समझौता नहीं : ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
फायर वर्क्स डीलर्स एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियमसम्मत आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। व्यापारियों के हितों और जनसुरक्षा के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कारोबार को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश फायर वर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि कारोबारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। व्यापारियों के हितों का संरक्षण जरूरी है लेकिन जनसुरक्षा और नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि सभी पक्षों के बीच समन्वय से सुरक्षित तरीके से कारोबार आगे बढ़े।
कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी व डॉ. सुधीर गुप्ता, एसोसिएशन अध्यक्ष हेमंत चांदना, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, महासचिव महेश गुप्ता, पार्षद राजीव वाजपेयी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।