फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deliberating on the risk of heart attacks at a young age

Lucknow News: कम उम्र में हार्ट अटैक के जोखिम पर मंथन

Fri, 11 Sep 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Deliberating on the risk of heart attacks at a young age
विज्ञापन


लखनऊ। कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। तंबाकू, मोटापा, तनाव, व्यायाम की कमी, फास्ट फूड के साथ बीपी, डायबिटीज और बढ़ा कोलेस्ट्रॉल इसका खतरा बढ़ा रहे हैं। पीजीआई में बृहस्पतिवार को केजीएमयू के पूर्व छात्र और अमेरिका में रह रहे फिजिशियन व फिल्म निर्माता डॉ. निर्मल जोशी और डॉ. रेनू जोशी की डॉक्यूमेंट्री द ब्राउन हार्ट की स्क्रीनिंग हुई।
करीब 45 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में दक्षिण एशियाई लोगों में कम उम्र में हार्ट अटैक के कारणों और जोखिमों को बताया गया। स्क्रीनिंग के बाद विशेषज्ञों ने शुरुआती लक्षण, जांच और बचाव से जुड़े सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य कपूर ने बीपी, ब्लड ग्लूकोज, कोलेस्ट्रॉल, वजन और कमर के घेरे की नियमित जांच की सलाह दी। डॉ. रूपाली खन्ना ने महिलाओं में हृदय रोग के लक्षण समय पर पहचानने पर जोर दिया। निदेशक डॉ. आरके धीमन ने व्यायाम, खानपान और तनाव पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि 2022 में दुनियाभर में करीब 1.98 करोड़ मौतें हृदय संबंधी बीमारियों से हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed