{"_id":"6aa31d9b755830725e0cc528","slug":"cmo-inspects-faizullaganj-residents-furious-as-he-fails-to-visit-the-lanes-lucknow-news-c-13-lko1070-1913822-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज में सीएमओ का निरीक्षण, गलियों में नहीं पहुंचे तो भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज में सीएमओ का निरीक्षण, गलियों में नहीं पहुंचे तो भड़के लोग
Fri, 11 Sep 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज के जलभराव प्रभावित पुराना दाऊदनगर क्षेत्र का बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह ने टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य टीमों को 24 घंटे निगरानी रखने और लोगों को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर खानापूर्ति किए जाने का आरोप लगाया और नाराजगी जताई। आरोप है कि सीएमओ टीम संग दाऊदनगर के मुख्य मार्ग से ही लौट गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामा कॉलोनी के 134 घरों का स्वास्थ्य सर्वे किया। लोगों को दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट बांटे गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट ने हनुमंत नगर में 84 लोगों को चिकित्सा सुविधा दी।
लोग बोले- मुख्य मार्ग से लौट गए सीएमओ
सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने कहा कि सीएमओ टीम के साथ दाऊदनगर के मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर लौट गए। टीम ने गलियों में जलभराव की स्थिति नहीं देखी। उनके मुताबिक श्याम विहार कॉलोनी समेत कई इलाकों में जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा है। इसके बावजूद इन क्षेत्रों का निरीक्षण नहीं किया गया। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
बुखार के और मरीज मिले
दाऊनगर के कैलाश विहार में रमेश चंद्र (26), जशोदा (36), मेवा लाल (52), मामा कॉलोनी में सोनाक्षी (9), जानकी देवी (30), अनुभव तिवारी (13) तेज बुखार से पीड़ित हैं। जो आसपास की क्लीनिक से उपचार करवा रहे हैं।