फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnap of a girl in lucknow

स्कूल के लिए निकली छात्रा का अपहरण, पिता ने रिश्तेदारों पर लगाया आरोप, केस दर्ज

Thu, 10 Jan 2019 11:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Jan 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
kidnap of a girl in lucknow
- फोटो : डेमो
लखनऊ के विकासखंड माल के कलिकाखेड़ा उमारवल निवासी 11वीं की छात्रा सावनी (16) सोमवार की सुबह नौ बजे घर से स्कूल के निकली थी, जिसे एसयूवी सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। इलाके में छात्रा के अपहरण की सूचना से सनसनी फैल गई। पिता ने रिश्तेदारों पर अगवा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोदकुमार गोस्वामी ने बताया कि पिता की तहरीर पर जितेंद्र कुमार, सुशील कुमार, दिवाकर, रेनू को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीम को लखीमपुर भेजकर आरोपियों के घर में दबिश दी जा चुकी है, लेकिन आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


अगवा छात्रा के पिता राजेश कुमार के मुताबिक, सावनी गहदो स्थित चंद्रशेखर इंटर कॉलेज में पढ़ती है। वह रोज की तरह सोमवार को सुबह नौ बजे स्कूल के लिए निकली थी। उसे बैंक ऑफ इंडिया की गहदो शाखा में तीस हजार रुपये जमा करने थे, इसलिए रकम वह साथ लेकर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने अपनी दादी के मोबाइल पर किया था फोन

वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो स्कूल से पूछताछ की गई, पता चला कि सावनी स्कूल आई ही नहीं। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिवारीजनों ने इलाके के लोगों के साथ मिलकर सभी संभावित ठिकानों पर तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

पिता के अनुसार, इसी बीच छात्रा ने अपनी दादी  सुशीला देवी के मोबाइल पर फोन किया। छात्रा ने बताया कि उसको चाचा रमेश चंद्र शर्मा के दामाद लखीमपुर के शाहूपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने अपने दो साथियों सुशील कुमार,  दिवाकर, रेनू व दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अगवा कर लिया। उसे बंधक बनाकर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed