{"_id":"5f4e08658ebc3e54b92343ee","slug":"jee-mains-2020-exams-in-uttar-pradesh-canters-amidst-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains: पहले दिन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पढ़ें यूपी में कहां कैसे हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Mains: पहले दिन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पढ़ें यूपी में कहां कैसे हुई परीक्षा
Tue, 01 Sep 2020 02:13 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:13 PM IST
सार
कोरोना महामारी और कई संगठनों के विरोध के बावजूद आज जेईई मेन परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और बचाव के प्रबंध किए गए हैं। इस बार हो रही परीक्षाओं में सबसे बड़ी चुनौती कोरोना से बचाव है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर विषेश प्रबंध किए गए हैं। छात्र भी परीक्षा केंद्रों पर पूरी एहतियात के साथ आए। हर छात्र अपने साथ हैंड सैनिटाइजर लेकर आया, इसके अलावा छात्र मास्क और फेस शील्ड लगाकर पहुंचे। उत्तर प्रदेश में भी छात्र तमाम सावधानियों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। यहां पढ़ें प्रदेश में कहां कैसे आयोजित की गई जेईई मेन परीक्षा-
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्र
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन कराने पर विशेष जोर
वाराणसी जिले में बने 11 केंद्रों पर आज से 6 सितंबर तक दो पाली(सुबह 9 से 12 बजे और 3 बजे से 6 बजे) में परीक्षा कराई जाएगी। एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि कोरोना काल में हो रही परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, अभ्यर्थियों के मास्क लगाने सहित कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आगे पढ़ें...
आगरा में कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा, बिना मास्क वालों को प्रवेश नहीं
आगरा में कोरोना वायरस को देखते हुए सुबह की पाली में परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले से ही केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। परीक्षार्थियों को अपने साथ 50 एमएल का सैनिटाइजर और पारदर्शी बोतल में पानी साथ ले जाने की छूट मिली है। आगे पढ़ें...
कानपुर में तीन घंटे पहले से ही शुरू हुआ प्रवेश
कानपुर में परीक्षा केंद्रों में प्रवेश तीन घंटे पहले से ही शुरू हो गया था। परीक्षा देने के लिए जाने वाले छात्र मास्क और सैनिटाइजर साथ लेकर आए। परीक्षार्थियों को इस बात का सेल्फ डिक्लेरेशन लेटर देना पड़ रहा है कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और पिछले कुछ दिनों में उन्हें सर्दी जुकाम जैसी समस्या नहीं रही है। आगे पढ़ें...

मेरठ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मेरठ में ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जामिनेशन (जेईई) मेंस की परीक्षा शुरू हो गई है। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में सुबह नौ बजे से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 7:30 बजे से सेंटर पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाना शुरू हो गया था। मेन गेट पर थर्मल स्कैनिंग के बाद सभी को मास्क और दस्ताने दिए गए। परीक्षा को लेकर गेट के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के घेरे बनाए गए थे। आगे पढ़ें...
गोरखपुर में सभी केंद्रों पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग
परीक्षा को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा आयोजक टीसीएस एजेंसी के हेड अरुण सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 12 बजे और तीन बजे से छह बजे तक होगी। पहले दिन एक सितंबर को कुल 473 विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा दें रहे हैं। सभी केंद्रों पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग कराई जा रही है। उधर, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी क्राइम ने संबंधित थानों को निर्देश जारी किए हैं। आगे पढ़ें...