JEE Exam 2020: गोरखपुर में पुख्ता इंतजाम के साथ जेईई परीक्षा शुरू, तस्वीरों में देखें छात्रों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा आयोजक टीसीएस एजेंसी के हेड अरुण सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 12 बजे और तीन बजे से छह बजे तक होगी।
पहले दिन एक सितंबर को कुल 473 विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा दें रहे हैं। सभी केंद्रों पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग कराई जा रही है। उधर, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी क्राइम ने संबंधित थानों को निर्देश जारी किए हैं।
आईओएन डिजिटल जोन नौसड़, सर्वोदय ऑनलाइन जंगल सुभान अली जंगल कौड़िया, ई परीक्षा टेक्निकल कैंपस जंगल धूसड़, इंदिरा ऑनलाइन सेंटर एल्युमिनियम फैक्ट्री, सृष्टि ऑनलाइन सेंटर एल्युमिनियम फैक्ट्री, बीएस ऑनलाइन सेंटर मानीराम।