फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JEE main joint entrance exam started today under corona guidelines all preparations complete in varanasi

वाराणसी में 11 केंद्रों पर जेईई मेन परीक्षा, कोरोना दिशा-निर्देशों का रखा जा रहा ख्याल

Tue, 01 Sep 2020 11:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Sep 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
JEE main joint entrance exam started today under corona guidelines all preparations complete in varanasi
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला

इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए मंगलवार से जेईई( जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम) की मेन परीक्षा शुरू हो गई हैं। इसको लेकर तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गई थीं। वाराणसी जिले में बने 11 केंद्रों पर 6 सितंबर तक दो पाली(सुबह 9 से 12 बजे और 3 बजे से 6 बजे) परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन

इसमें कुल 7864 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन हालांकि चार केंद्रों पर बीआर्क की ही परीक्षा होगी, जिसमें महज 390 अभ्यर्थी हैं। इसके बाद बीटेक के लिए छात्र संख्या के अनुसार सभी 11 केंद्रों पर कराई जाएगी। 
विज्ञापन



एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि कोरोना काल में हो रही परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, अभ्यर्थियों के मास्क लगाने सहित कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बने केंद्रों में आजमगढ़ रोड स्थित डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, देवा महिला महाविद्यालय लमही,आयन डिजिटल जोन हरहुआ,आयर, इंस्टीट्यूट आफ हार्डवेयर नेटवर्किंग चंद्रा नगर सिगरा,सारनाथ, पुरणोदय महिला महाविद्यालय बचछाव बाजार, लहुरी काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी गाजीपुर रोड, जीवनदीप इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी बड़ा लालपुर,विद्या इंस्टीट्यूट आफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मेंकेंद्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed