{"_id":"5f4ddb93de93c829243f66c7","slug":"jee-mains-examinations-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस परीक्षाएं आज से शुरू, सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेंस परीक्षाएं आज से शुरू, सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया ध्यान
Tue, 01 Sep 2020 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन्स 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेंस की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पहले दिन दो केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिसमें करीब 2000 छात्र भी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 3 घंटे पहले से शुरू हो गया था। परीक्षा देने जाने वाले छात्र मास्क और सैनिटाइजर साथ लेकर जरूर जाएं। परीक्षार्थी को इस बात का सेल्फ डिक्लेरेशन लेटर देना होगा की उनको कोरोना तो नहीं है।
जेईई मेंस की परीक्षा 1 से लेकर 6 सितंबर तक आयोजित होगी। जिसमें बी ई, बी आर्क, बीटेक, बी प्लान की परीक्षा होगी। पहले दिन की परीक्षा के लिए हाथीपुर और पनकी केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षार्थी ध्यान दें। अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा ऑरिजनल आईडी ( पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/12वीं का एडमिट कार्ड/पासपोर्ट/फोटोयुक्त आधार कार्ड या ई आधार कार्ड/राशन कार्ड ) , बॉल प्वॉइंट पेन, अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए एक फोटो, अपना हैंड सैनिटाइजर (50 एमएल), पानी की बोतल परीक्षा केंद्र के अंदर ले जा सकते हैं।
परीक्षार्थी यह ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड के साथ-साथ एन टी ए की साइट से डाउनलोड की हुई ए4 साइज पेपर पर अंडरटेकिंग (सेल्फ डिक्लेयरेशन) भी लानी होगी। इसमें हर अभ्यर्थी को इस बात का सेल्फ डिक्लरेशन देना होगा कि वो कोरोना पॉजिटिव नहीं है और न ही किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आये हैं। हर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले अपने हाथ सैनिटाइज कर ले।
विज्ञापन
हर शिफ्ट से पहले सीट व उसके आसपास का पूरा एरिया सैनिटाइज होगा। मॉनीटर, कीबोर्ड, माउस, वेबकैम, डेस्क और चेयर सभी को सैनिटाइज किया जाएगा। दरवाजों के हैंडल, सीढ़ी की रेलिंग, लिफ्ट बटन को भी सैनिटाइज किया जाएगा। जिस परीक्षार्थियों का बॉडी टेम्परेचर 99.4 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा होगा, उन्हें आइसोलेशन रूम में ले जाया जाएगा। वह वहीं बैठकर परीक्षा देंगे।