{"_id":"57bebbdf4f1c1b054bd4edc6","slug":"insurance-scam-revealed-by-stf-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोगों को कॉल करके ऐसे फंसाती थी लड़कियां, इंश्योरेंस के नाम पर बड़ी ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों को कॉल करके ऐसे फंसाती थी लड़कियां, इंश्योरेंस के नाम पर बड़ी ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा-लखनऊ
Updated Fri, 26 Aug 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
लालच देकर उपभोक्ताओं को फंसाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ लखनऊ ने नोएडा सेक्टर-63 स्थित एच ब्लॉक-124 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारकर तीन संचालकों समेत कुल 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इंश्योरेंस के नाम पर गिरोह ने एक हजार से ज्यादा लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
एएसपी एसटीएफ डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शैलेंद्र प्रताप सिंह ने थाना महानगर, लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें इंश्योरेंस करने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की गई। मामले की जांच लखनऊ एसटीएफ को सौंपी गई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि जिस गिरोह ने शैलेंद्र से इंश्योरेंस के नाम पर ठगी की है वह नोएडा सेक्टर-63 से कॉल सेंटर चला रहा है। कॉल सेंटर से लड़कियां लोगों को कॉल कर जाल में फंसा लेती थीं और इंश्योरेंस पर बोनस प्वाइंट व अन्य प्रलोभन देकर रुपये ऐंठे जाते थे।
विज्ञापन
कई महीनों से सक्रिय था गिरोह
एसटीएफ की गिरफ्त में फर्जी कॉल सेंटर संचालक
- फोटो : amar ujala
बुधवार दोपहर डॉ. त्रिवेणी सिंह ने टीम के साथ छापेमारी की और कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें 13 लड़कियां और कॉल सेंटर व गिरोह के तीन सरगना शामिल हैं। छापेमारी के बाद बिल्डिंग सीज कर दी गई।
मौके से तीन मोबाइल, कई कंपनियों का कस्टमर डाटा, पांच बैंक अकाउंट की पासबुक व 50 से ज्यादा लैंडलाइन फोन बरामद किए गए।
कॉल सेंटर व गिरोह के संचालक की पहचान संभल निवासी विरासत, जामिया नगर दिल्ली निवासी मुकर्रम और इमरान के रूप में की गई है। वहीं, अन्य 50 लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
गिरोह कई माह से यहां सक्रिय था। इंश्योरेंस के नाम पर एक हजार से ज्यादा लोगों को झांसे में लेकर 5 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। आरोपियों के बैंक अकाउंट को सीज करने के लिए बैंकों को पत्र भेज दिया गया है।
- डॉ. त्रिवेणी सिंह, एएसपी, एसटीएफ