फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   insurance scam revealed by stf lucknow

लोगों को कॉल करके ऐसे फंसाती थी लड़कियां, इंश्योरेंस के नाम पर बड़ी ठगी

Fri, 26 Aug 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा-लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा-लखनऊ Updated Fri, 26 Aug 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
insurance scam revealed by stf lucknow
लालच देकर उपभोक्ताओं को फंसाया

एसटीएफ लखनऊ ने नोएडा सेक्टर-63 स्थित एच ब्लॉक-124 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारकर तीन संचालकों समेत कुल 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इंश्योरेंस के नाम पर गिरोह ने एक हजार से ज्यादा लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी की है।

विज्ञापन


एएसपी एसटीएफ डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शैलेंद्र प्रताप सिंह ने थाना महानगर, लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें इंश्योरेंस करने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की गई। मामले की जांच लखनऊ एसटीएफ को सौंपी गई। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि जिस गिरोह ने शैलेंद्र से इंश्योरेंस के नाम पर ठगी की है वह नोएडा सेक्टर-63 से कॉल सेंटर चला रहा है। कॉल सेंटर से लड़कियां लोगों को कॉल कर जाल में फंसा लेती थीं और इंश्योरेंस पर बोनस प्वाइंट व अन्य प्रलोभन देकर रुपये ऐंठे जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीनों से सक्रिय था गिरोह

insurance scam revealed by stf lucknow
एसटीएफ की ग‌िरफ्त में फर्जी कॉल सेंटर संचालक - फोटो : amar ujala
बुधवार दोपहर डॉ. त्रिवेणी सिंह ने टीम के साथ छापेमारी की और कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें 13 लड़कियां और कॉल सेंटर व गिरोह के तीन सरगना शामिल हैं। छापेमारी के बाद बिल्डिंग सीज कर दी गई।

मौके से तीन मोबाइल, कई कंपनियों का कस्टमर डाटा, पांच बैंक अकाउंट की पासबुक व 50 से ज्यादा लैंडलाइन फोन बरामद किए गए। 

कॉल सेंटर व गिरोह के संचालक की पहचान संभल निवासी विरासत, जामिया नगर दिल्ली निवासी मुकर्रम और इमरान के रूप में की गई है। वहीं, अन्य 50 लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

गिरोह कई माह से यहां सक्रिय था। इंश्योरेंस के नाम पर एक हजार से ज्यादा लोगों को झांसे में लेकर 5 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। आरोपियों के बैंक अकाउंट को सीज करने के लिए बैंकों को पत्र भेज दिया गया है।
- डॉ. त्रिवेणी सिंह, एएसपी, एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed