फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   french teacher suspend in lucknow university

छात्रा से अश्लीलता के आरोपी शिक्षक को कोर्स से हटाया

Fri, 14 Oct 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Oct 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
french teacher suspend in lucknow university
डेमो

लखनऊ विश्वविद्यालय के इंग्लिश एंड मॉडर्न यूरोपियन लैंग्वेजेज विभाग में छात्रा से अश्लील हरकतें करने के आरोपी शिक्षक को फिलहाल संबंधित कोर्स से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


फ्रेंच पढ़ाने वाला आरोपी शिक्षक जांच पूरी होने तक कक्षाएं नहीं लेगा। कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने बताया कि फिलहाल उनकी जगह प्रो. एके लाल को कक्षाएं लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया है। कुलपति प्रो. निमसे का दावा है कि इंटर्नल कम्प्लेंट कमेटी (आईसीसी) का गठन मानव संसाधन विकास मंत्रालय की गाइडलाइंस के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कमेटी 15 से 20 दिन में जांच करके अपनी रिपोर्ट देगी। विवि में आईसीसी के गठन के साथ ही वीमेन ग्रीवान्स रिड्रेसल कमेटी का अस्तित्व खत्म हो गया है।

एलयू ने बनाई इंटर्नल कम्पलेंट कमेटी

french teacher suspend in lucknow university
डेमो

वैसे तो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पांच जुलाई, 2016 को ही सर्कुलर जारी कर सभी विवि को निर्देश दिए थे कि वह अपने यहां आईसीसी का गठन करें, लेकिन एलयू ने अभी तक ऐसा नहीं किया था। 

अब जब छात्रा के साथ अश्लीलता की शिकायत सामने आई तो विवि प्रशासन जागा है। कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने बताया कि एजुकेशन विभाग की प्रो. अमित बाजपेई को कमेटी का प्रिसाइडिंग ऑफिसर बनाया गया है।

इनके अलावा कमेटी में दो टीचिंग मेम्बर्स के तौर पर इंग्लिश विभाग की डॉ. निशात हैदर, केमिस्ट्री विभाग के प्रो. नवीन खरे, नॉन टीचिंग मेंबर्स में डिप्टी रजिस्ट्रार भावना मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक बीडी दुबे और महिलाओं के लिए कार्यरत एनजीओ की सदस्य में लक्ष्मी संगठन की राजलक्ष्मी कक्कड़ को रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed