{"_id":"6a9491fc5fa0c0bf09072d9d","slug":"five-storey-buildings-can-now-be-constructed-in-lucknow-cantonment-lucknow-news-c-13-lko1070-1896946-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ छावनी में अब बन सकेंगी पांच मंजिला इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ छावनी में अब बन सकेंगी पांच मंजिला इमारतें
विज्ञापन
छावनी में कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, ब्रजेश पाठक व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। छावनी क्षेत्र में अब पांच मंजिल तक इमारतों का निर्माण किया जा सकेगा। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि बदलती जरूरतों के साथ नियमों में बदलाव जरूरी है। इसी के तहत छावनी क्षेत्र में नई व्यवस्था लागू की गई है। पहले यहां तीन मंजिल तक निर्माण की अनुमति थी। अब पांच मंजिल तक निर्माण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विरासत को सुरक्षित रखते हुए लखनऊ छावनी आधुनिक सुविधाओं के साथ तेजी से विकसित होगा।
राजनाथ सिंह रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ छावनी के लिए करीब 101 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 परियोजनाओं के शिलान्यास एवं भूमि पूजन के अवसर पर जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा सहयोग है। उन्होंने जो कहा, उसे पूरा किया और राजधानी के विकास कार्यों में दिल खोलकर सहयोग किया। समय-समय पर परियोजनाओं की समीक्षा भी की।
-- -- -
पहचान में भी होगा बदलाव
रक्षा मंत्री ने कहा कि बदलाव केवल इमारतों में नहीं, बल्कि पहचान में भी होना चाहिए। इसी क्रम में लखनऊ छावनी में ब्रिटिश काल से चले आ रहे कुछ बाजारों के नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक चेतना और राष्ट्रसेवा से जुड़े व्यक्तित्वों के नाम पर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सोच एक दिशा में होने पर विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार, रक्षा मंत्रालय और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। यूपी विकास और सुशासन के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करता रहेगा।
विज्ञापन
-- -- --
12 परियोजनाएं नहीं, 12 संकल्प
राजनाथ सिंह ने कहा कि छावनी के लिए शुरू की जा रही 12 परियोजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता हैं। इनके जरिये स्वच्छ छावनी, बेहतर जलापूर्ति, बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं, युवाओं को खेल और प्रतिभा दिखाने के अवसर तथा आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।
-- --
इन परियोजनाओं का शिलान्यास
एआई आधारित कचरा प्रबंधन प्लांट।
मल्टी यूटिलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।
आधुनिक श्मशान घाट।
1500 किलोलीटर क्षमता का पानी का भूमिगत टैंक।
आठ नए ट्यूबवेल और नई पाइपलाइन।
दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल स्कूल।
आरए बाजार (एकता बाजार) और रेनबो मॉडल स्कूल में नए कक्ष व शौचालय।
रोबोटिक मल्टीलेवल कार पार्किंग और कचरे से मुक्ति के लिए बायो-माइनिंग की जाएगी।
राज्य सरकार के सहयोग से आरए बाजार सिटी पॉलीक्लीनिक और मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर भी बनाया जाएगा।