फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti will be clean by the end of this year: Yogi

इस वर्ष के अंत तक साफ हो जाएगी गोमती : योगी

Mon, 31 Aug 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gomti will be clean by the end of this year: Yogi
छावनी में कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि हम इस वर्ष के अंत तक गोमती को स्वच्छ बनाने में सफल होंगे। सेना की मध्य कमान ने नदी की अविरलता व स्वच्छता के लिए प्रदेश सरकार को पूरा सहयोग दिया है। लखनऊ ने पुरानी विरासत के साथ आधुनिक स्मार्ट सिटी के रूप में नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने ये बातें छावनी में परियोजनाओं का शिलान्यास व भूमि पूजन के मौके पर कहीं।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने नौ वर्षों में सुरक्षा और सुशासन की नई यात्रा तय की है। 20 वर्ष पहले चारबाग स्टेशन पर बोर्ड पर लिखा होता था कि ‘मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं’, लेकिन ट्रैफिक जाम, संकरी गलियों व गंदगी को देखकर लोग मुस्कुराने के बजाय रोने पर मजबूर होते थे। सांसद राजनाथ सिंह के नेतृत्व में अटलजी के सपनों को साकार किया गया है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा, लखनऊ में संकरी गलियों के साथ सीएम ग्रिड की स्मार्ट रोड और आउटर रिंग रोड हैं। ऊदा देवी पासी व महाराजा बिजली पासी के स्मारकों की धरोहर के साथ ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइलों का केंद्र भी बना है। यहां हस्तशिल्पियों की चिकनकारी की अद्भुत कला है तो यूनेस्को ने ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ के रूप में मान्यता देकर लखनऊ को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। सीएम ने कहा कि हमने नौ वर्ष में यूपी को नई दिशा देने का प्रयास किया है। अब हमारा प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। भारत की आत्मनिर्भरता के लिए यूपी में छह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर स्थापित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (मध्य कमान) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, भारतीय रक्षा संपदा सेवा की महानिदेशक शोभा गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।

-------------

इन्फ्रास्ट्रक्चर भी बना यूपी की पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए भी जाना जा रहा है। देश में जितने एक्सप्रेसवे हैं, उनमें से 60 फीसदी यूपी के पास हैं। यहां रेलवे और मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क भी है। सीएम ने भारत सरकार से लखनऊ में मेट्रो के दूसरे चरण की स्वीकृति दिलाने के लिए रक्षा मंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह काम भी बहुत जल्द रफ्तार भरने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की पहली रैपिड रेल, पहला वाटर-वे और सबसे बड़ा एयरकनेक्टिविटी नेटवर्क यूपी के पास है। यहां 17 घरेलू व पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चालू हैं।

सैन्य बलों में यूपी की स्थिति मजबूत
सीएम ने कहा कि सैन्य बलों की सेवाओं में यूपी हमेशा मजबूत स्थिति में रहा है। देश में सैनिक स्कूलों की परंपरा की शुरुआत डॉ. संपूर्णानंद ने उत्तर प्रदेश से की थी। यूपी के सैनिक स्कूल युवाओं को तैयार कर रहे हैं। हमारी सेना के अधिकारी व जवान 24 घंटे भारत की रक्षा करते हैं। पहले उनकी सुविधा के लिए फंड की कमी आड़े आती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed