फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP in election mode, Mayawati to hold major meeting on Monday; state officials to attend

यूपी: चुनावी मोड में आई बसपा, आज मायावती करेंगी बड़ी बैठक; पूरे प्रदेश के पदाधिकारी होंगे शामिल

Mon, 31 Aug 2026 01:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 31 Aug 2026 01:24 AM IST
सार

BSP chief Mayawati: बसपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। बसपा प्रमुख इसको लेकर रणनीति तय करने के लिए सोमवार को बड़ी बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन
UP: BSP in election mode, Mayawati to hold major meeting on Monday; state officials to attend
पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सोमवार को पार्टी की बड़ी बैठक करेंगी। बैठक सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित बसपा के यूपी स्टेट कार्यालय माल एवेन्यू में होगी। इसमें प्रदेश के सभी स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

विज्ञापन


बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आर्थिक मजबूती बढ़ाने और सर्वसमाज में पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा पिछले दिनों दिए गए दिशा-निर्देशों पर हुई प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी मायावती पदाधिकारियों से जानकारी लेंगी। 
विज्ञापन


बैठक के बाद चुनाव को लेकर संगठन को आगे की रणनीति और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed