इस वर्ष के अंत तक साफ हो जाएगी गोमती : योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने नौ वर्षों में सुरक्षा और सुशासन की नई यात्रा तय की है। 20 वर्ष पहले चारबाग स्टेशन पर बोर्ड पर लिखा होता था कि ‘मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं’, लेकिन ट्रैफिक जाम, संकरी गलियों व गंदगी को देखकर लोग मुस्कुराने के बजाय रोने पर मजबूर होते थे। सांसद राजनाथ सिंह के नेतृत्व में अटलजी के सपनों को साकार किया गया है।
सीएम ने कहा, लखनऊ में संकरी गलियों के साथ सीएम ग्रिड की स्मार्ट रोड और आउटर रिंग रोड हैं। ऊदा देवी पासी व महाराजा बिजली पासी के स्मारकों की धरोहर के साथ ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइलों का केंद्र भी बना है। यहां हस्तशिल्पियों की चिकनकारी की अद्भुत कला है तो यूनेस्को ने ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ के रूप में मान्यता देकर लखनऊ को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। सीएम ने कहा कि हमने नौ वर्ष में यूपी को नई दिशा देने का प्रयास किया है। अब हमारा प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। भारत की आत्मनिर्भरता के लिए यूपी में छह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर स्थापित हो रहे हैं।
समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (मध्य कमान) लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, भारतीय रक्षा संपदा सेवा की महानिदेशक शोभा गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।
इन्फ्रास्ट्रक्चर भी बना यूपी की पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए भी जाना जा रहा है। देश में जितने एक्सप्रेसवे हैं, उनमें से 60 फीसदी यूपी के पास हैं। यहां रेलवे और मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क भी है। सीएम ने भारत सरकार से लखनऊ में मेट्रो के दूसरे चरण की स्वीकृति दिलाने के लिए रक्षा मंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह काम भी बहुत जल्द रफ्तार भरने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की पहली रैपिड रेल, पहला वाटर-वे और सबसे बड़ा एयरकनेक्टिविटी नेटवर्क यूपी के पास है। यहां 17 घरेलू व पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चालू हैं।
सैन्य बलों में यूपी की स्थिति मजबूत
सीएम ने कहा कि सैन्य बलों की सेवाओं में यूपी हमेशा मजबूत स्थिति में रहा है। देश में सैनिक स्कूलों की परंपरा की शुरुआत डॉ. संपूर्णानंद ने उत्तर प्रदेश से की थी। यूपी के सैनिक स्कूल युवाओं को तैयार कर रहे हैं। हमारी सेना के अधिकारी व जवान 24 घंटे भारत की रक्षा करते हैं। पहले उनकी सुविधा के लिए फंड की कमी आड़े आती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

छावनी में कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ।