{"_id":"5be67208bdec2269ba10ceb5","slug":"young-boy-beaten-brutally-in-shravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किलो धान चोरी के आरोप में मासूम को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन किलो धान चोरी के आरोप में मासूम को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
मासूम को पीटता युवक
श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सेमरी गणेशपुर गांव में शनिवार सुबह कुछ दबंगों ने एक मासूम को तीन किलो धान चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इतने से भी दबंगों का मन नहीं भरा तो मासूम को बालों से पकड़कर घसीटते हुए ले गए।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे और मासूम खुद को बचाए जाने की गुहार लगाता रहा। बताया जा रहा है कि गणेशपुर गांव के सरोज कुमार ने शनिवार सुबह विकास कुमार को पेड़ से बांधकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सरोज का आरोप था कि विकास ने उसके यहां से तीन किलो धान चोरी किए हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही सनसनी फैल गई। एसएसपी ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन