फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman who shoot herself died in Trauma in Lucknow.

लखनऊ: पेशकार की पत्नी की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत, खुद को मार ली थी गोली

Tue, 09 Feb 2021 12:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Feb 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Woman who shoot herself died in Trauma in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के बाजारखाला के टिकैतराय एलडीए सचिवालय कॉलोनी में रहने वाले पेशकार कौशल कुमार दीक्षित की पत्नी मधु दीक्षित (50) की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। उन्होंने सोमवार को खुद को गोली मार ली थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था जहां उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि वह सोमवार की सुबह खून से लथपथ घर की छत पर पड़ी मिली थीं। रविवार की रात घर में उनकी बेटी की जन्मदिन पार्टी थी। मधु के पास पेशकार की लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला धनंजय सिंह के मुताबिक, टिकैतराय तालाब स्थित सचिवालय कॉलोनी में कौशल कुमार दीक्षित रहते हैं। वे तहसीलदार सरोजनीनगर के पेशकार हैं। रविवार को उनकी आठ साल की बेटी ध्येया का जन्मदिन था। रात में सभी लोगों ने पार्टी मनाई जिसमें कई रिश्तेदार व परिचित भी शामिल हुए थे। इसमें उन्नाव निवासी कौशल की भांजी समीक्षा और उसका पति अभिषेक भी आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह कमरे से ध्येया के रोने की आवाज सुनकर कौशल की भांजी समीक्षा पहुंची। उसने कमरे में मधु को नहीं देखा, तो आवाज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के मुताबिक, उसने पूरे घर में मधु को तलाशा लेकिन नहीं मिली। इस पर वह तलाश करती हुई छत पर पहुंची। जैसे ही उसने सीढ़ी का दरवाजा खोला तो सामने छत की फर्श पर गमले के पास खून से लथपथ मधु को देखकर चीख पड़ी। चीखते हुए उसने घर के अन्य लोगों को सूचना दी। आनन-फानन परिजन छत पर पहुंचे और मधु को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उनकी हालत काफी गंभीर थी। मधु की दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक, देर शाम मधु का ऑपरेशन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed