फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman killed lover

प्रेमिका ने दौड़ा-दौड़ाकर दी प्रेमी को दर्दनाक मौत

Mon, 07 Apr 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी, लखनऊ Updated Mon, 07 Apr 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
woman killed lover

प्रेमिका ने अपने परिवारीजनों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर व पेट्रोल पंप व्यवसायी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ नीलू को दौड़ा-दौड़ाकर धारदार हथियारों से काट डाला।

विज्ञापन


वारदात रविवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के ओबरी गांव की है। लहूलुहान हालत में व्यवसायी को उसके घरवाले लखनऊ में एक निजी अस्पताल में लेकर आए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवती, उसके माता-पिता व बहन को गिरफ्तार कर लिया है। युवती व्यवसायी के होटल में दो साल पहले काम करती थी। युवती का कहना है कि नीलू उसका शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में परिवारवाले भी शामिल

woman killed lover

हत्या में राजलक्ष्मी के घरवाले भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात करीब 9.30 बजे नीलू पर राजलक्ष्मी और उसके पिता राजेश्वर सिंह, मां माया सिंह, छोटी बहन अजूबी ने हमला कर दिया।

नीलू जान बचाने के लिए भागा तो धारदार हथियार से उसकी हत्‍या कर दी।

घटना के बाद नीलू को उसके परिवारीजनों व साथियों ने पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, फिर बिना इलाज कराए लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के एक अस्पताल में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नीलू के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने राजलक्ष्‍मी, उसके माता-पिता और बहन को गिरफ्तार कर राजलक्ष्मी के घर से हत्या में प्रयुक्त किए गए धारदार हथियार भी बरामद कर लिए। राजलक्ष्‍मी के पिता बलिया में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हैं।

राजलक्ष्मी बोली, किए का पछतावा नहीं

woman killed lover

मशहूर व्यापारी व प्रॉपर्टी डीलर की रविवार देर रात दौड़ा-दौड़ाकर हत्‍या करने के आरोप में गिरफ्तार की गई राजलक्ष्मी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कहा है कि, अपने किए पर कोई पछतावा नहीं।

राजलक्ष्मी ने पूछताछ के दौरान शहर कोतवाल रामपाल यादव को बताया कि वह दो वर्ष पहले नीलू सिंह के होटल में काम करती थी।

उसने बताया कि वर्ष 2012 में उसने काम छोड़ दिया था। पर इसके बाद भी नीलू लगातार अपने यहां बुलाकर मेरा उत्पीड़न कर रहे थे।

राजलक्ष्मी का कहना है कि नीलू सिंह उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता था। कहा कि रविवार की रात नीलू अपने साथियों लड्डन व गुड्डन के साथ उसके घर आया था।

बाहुबली सांसद से थे कारोबारी रिश्ते

woman killed lover

ओबरी गांव के नरेंद्र कुमार सिंह (50) बाराबंकी का बड़ा प्रॉपर्टी डीलर था।

पुलिस का कहना है कि नरेंद्र सिंह के कई बड़े नेताओं से संपर्क थे। बाहुबली से सांसद बने पूर्वांचल के एक नेता से कारोबारी रिश्ते थे।

नरेंद्र का नाम जमीनों पर कब्जे में भी आया था और वह अपने इलाके में बहुत मशहूर भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed