फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman and her sister in law commited suicide in lucknow

अलग-अलग कमरों में लटकी मिली ननद-भाभी की लाशें, झगड़कर दी जान

Fri, 09 Dec 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Dec 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
woman and her sister in law commited suicide in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ के बंथरा इलाके में शुक्रवार को ननद भाभी ने आपस में झगड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मामला कुरौनी गांव का है। शुक्रवार करीब 12 बजे आरती (28) का उसकी भाभी से किसी बात पर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


आरती ने अपने कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। जब काफी देर तक आरती का कमरा नहीं खुला तो पुष्पा ने कमरे में झांककर देखा। ननद को फंदे पर लटका हुआ देखकर पुष्पा के होश उड़ गए।
विज्ञापन


पुष्पा घबरा गई और कमरे में जाकर उसने भी फांसी लगा ली। पुष्पा के बेटे गुलशन, विनीत और अभिषेक छत पर खेल रहे थे। बच्चे साढ़े तीन बजे नीचे पहुंचे तो मां कहीं दिखाई नहीं दी उसका कमरा भी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलशन ने खिड़की से झांका तो चीखने लगा। आवाज सुनकर पड़ोसी आए दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच आरती को ढूंढ़ा गया तो उसके कमरे का दरवाजा भी बंद मिला। अंदर झांका वह भी पंखे से लटकती दिखाई दी।

दरवाजा तोड़कर आरती को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसी भागकर पुष्पा के कमरे की तरफ आए और बेलचे से दीवार तोड़कर भीतर घुसे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुष्पा का पति रामहेत, ससुर शिवबालक और सास किसाना मजदूरी करते हैं और घटना के वक्त तीनों बाहर गए थे।

रामहेत ने बताया कि पुष्पा का मायका रायबरेली के डीह स्थित गोसाईं का पुरवा में है। जुलाई में पुष्पा ने ननद आरती की शादी रायबरेली के शिवरतनगंज स्थित बाबा का पुरवा निवासी विजय से कराई थी।

 
परिवारीजनों का कहना है कि आरती इस शादी से खुश नहीं थी और एक महीने पहले ही मायके लौट आई थी। इस बात को लेकर वह अक्सर पुष्पा से झगड़ती रहती थी। शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगडे़ की यही वजह बताई जा रही है। पुलिस परिवारीजनों से दोनों की आत्महत्या के बारे में जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed