{"_id":"e3b56b0563dad4c5f3e8337fc3c427e7","slug":"villegers-beat-si-and-constable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब पकड़ने गए दरोगा को ग्रामीणों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब पकड़ने गए दरोगा को ग्रामीणों ने धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जिले बिजनौर के धामपुर में गांव नसीर दिवाला में कच्ची शराब पकड़ने गए एक दरोगा और सिपाही की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। सिपाही के सिर में काफी चोटें आई है।
विज्ञापन
दरोगा की सूचना पर गांव में गई पुलिस एक आरोपी को थाने ले आई है।
अफजलगढ़ सीओ चंद्रपाल सिंह ने इस प्रकार की घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम शेरकोट थाने का दरोगा जयसिंह यादव और सिपाही योगेंद्र सिंह गांव में कच्ची शराब बेचने वालों को पकड़ने के लिए आए थे।
विज्ञापन
दरोगा ने शराब बरामद कर आरोपियों को थाने ले जाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने दरोगा और सिपाही को जमकर मारापीटा।
सिपाही योगेंद्र के सिर में चोट आई है। प्रधान अजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस और ग्रामीणों में मारपीट तो हुई है, पर चोट किसे आई है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इतना जरूर है कि पुलिस की सूचना के बाद थाने की पुलिस गांव में आई थी।