बलरामपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या, भारी फोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहरा बाजार-बलरामपुर। जोगियावीर रजक टोला में रविवार रात एक ही परिवार में ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में दहशत का माहौल है। घटना को लेकर गांव से लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। मृतक के रिश्तेदारों का पहुंचना लगातार जारी है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव जब गांव पहुंचे तो परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच तीनों शवों का दाह संस्कार करा दिया है। घटना के कारणों तथा आरोपियों की तलाश में धर पकड़ जारी है। पुलिस शक के आधार पर लोगों को हिरासत में ले रही है। दहशत के चलते कुछ लोग गांव छोड़कर चले गए हैं।
जमीनी विवाद की संभावना जाताई जा रही है
ग्रामीणों की गोद में रोता रहा मासूम
ब्रेकिंग अपडेट।