{"_id":"5ada37054f1c1b65098b57fb","slug":"three-men-arrested-with-cash-and-mobile-during-betting-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए बना रखा था बेटिंग एक्सचेंज, एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए बना रखा था बेटिंग एक्सचेंज, एसटीएफ ने दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ के हाथ चढ़े सट्टे बाज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम ने आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले तीन लोगों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। इनलोगों ने ऑनलाइन सट्टा खेलाने के लिए लीज लाइन ले रखी थी।
विज्ञापन
एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि एसटीएफ के खुफिया टीम की कई दिनों से नोएडा व आसपास के इलाकों में आईपीएल के नाम पर सट्टा खेले जाने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच खबर मिली कि कासना थाना क्षेत्र के जेपी ग्रीन सोसाइटी के स्टार कोर्ट अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-1101 में ऑनलाइन आईपीएल बेटिंग एक्सचेंज का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे एनसीआर के सैकड़ों लोग जुड़कर सट्टा खेल रहे हैं। इस पर टीम ने वहां छापा मारकर तीन सटोरिये आगरा निवासी अंकित अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल उर्फ निक्की अग्रवाल और श्याम वोहरा को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से 21 लाख रुपये नकद, 40 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर, तीन टीवी, एक मोबाइल सिग्नल बूस्टर, तीन सेटअप बॉक्स और बड़ी संख्या में बुकिंग स्लिप के साथ ही कई अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।