प्यार का विरोध करता था भाई,बहन ने भाई का गला घोंटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में फतेहपुर में एक बहन ने अपने ही भाई को जान से मार डाला। प्रेमी संग मिलकर बहन ने भाई का गला घोंट मौत के घाट उतार दिया। फिर सामान्य मौत का नाटक किया। इस बीच मृतक के चाचा ने शक जताया।
पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
संगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्ला में लिपिक और शहर के राधानगर पेट्रोल पंप के समीप रहने वाला उमेश का रविवार को संदिग्धावस्था में घर में शव मिला तो पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
प्यार का विरोध करता था भाई
इस दौरान मृतक के चाचा राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उमेश की बहन और राधानगर नई बस्ती निवासी रवि गुप्ता से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस ने मृतक की बहन से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई। पुलिस का दावा है कि मृतक की बहन ने पूछताछ में बताया कि वह रवि से तीन साल से प्रेम करती है। उसका भाई विरोध करता था और इस बात को लेकर अक्सर पीटता था। उमेश की पत्नी मायके चली गई।
10 जुलाई की रात उमेश खाना खाने के बाद सो रहा था। इसी बीच रात करीब डेढ़ बजे रवि घर आया। दोनों ने उमेश को मार डालने की योजना बनाई। सो रहे उमेश के चेहरे पर चादर डाल दी और फिर रवि ने उसका गला घोटकर मार डाला।
इस बीच उमेश बिस्तर से नीचे गिर गया। फिर हत्या को सामान्य मृत्यु दर्शाने के लिए उमेश को बिस्तर पर लिटा दिया गया।