फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested two for making illigal pistols in Abalrampur.

Balrampur: जंगल में फैक्टरी लगाकर बनाए जा रहे थे अवैध असलहे, पुलिस ने बरामद किए 12 बोर के सात तमंचे

Mon, 25 Jul 2022 05:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Jul 2022 05:17 PM IST
सार

पुलिस ने बलरामपुर में छापेमारी कर अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ये लोग अवैध असलहे बनाकर अपराधियों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।

विज्ञापन
police arrested two for making illigal pistols in Abalrampur.
बरामद किए गए अवैध हथियार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जंगल में फैक्ट्री डालकर अवैध असलहा बनाने का भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने छापा मारकर मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से सात तैयार 12 बारह बोर तमंचा, तीन अर्द्घ निर्मित बारह बोर तमंचा, सात जिंदा कारतूस व दो मिस कारतूस बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुमड़ी जंगल में अवैध असलहा फैैक्ट्री पकड़ी है। मौके से थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम भैरमपुर निवासी इमरान तथा थाना रेहरा बाजार के ग्राम बंजरिया निवासी सलीम को गिरफ्तार किया गया। यह लोग भट्ठी जलाकर अवैध असलहे का निर्माण कर रहे थे। इनके पास से सात तैयार बारह बोर तमंचा तथा तीन निर्माणाधीन बारह बोर तमंचा बरामद किया गया है। यहीं से सात जिंदा कारतूस, दो मिस कारतूस के अलावा अवैध तमंचा बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले तमाम उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


अभियुक्त इमरान के नाम पहले से आर्म्स एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं। यह लोग अवैध तमंचा बनाकर अपराधी किस्म के लोगों को बेचते हैं। इस काम में उन्हें भारी कमाई होती थी। इन लोगों के संबंध तमाम अपराधी किस्म के लोगों से है। इन लोगों ने जिनको अवैध असलहे बेचे हैं, वह लोग भी पुलिस के रडार पर हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फैक्ट्री से बरामद सारा सामान सीज कर दिया गया है। इस भंडाफोड़ में चौकी प्रभारी बृजभूषण यादव, मुख्य आरक्षी जगदीश यादव तथा आरक्षी संजय पांडेय, अमित दुबे व समशुद्दीन का सराहनीय सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed