फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Over 35 ATMs shattered by learning from Discovery Channel

डिस्कवरी चैनल से सीखकर तोड़ डाले 35 से ज्यादा एटीएम

Sun, 23 Jul 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Jul 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
Over 35 ATMs shattered by learning from Discovery Channel
ATM Loot

आलमबाग पुलिस ने मोबाइल और कार की मरम्मत करने वाले दो ऐसे मैकेनिक को गिरफ्तार किया है, जो कई महीने से राजधानी के अलग-अलग इलाकों में एटीएम तोड़कर लखपति बनने का सपना संजोए थे।

विज्ञापन


दोनों को एटीएम तोड़ने का यह आइडिया डिस्कवरी चैनल के एक कार्यक्रम से मिला था। शातिरों ने 35 से ज्यादा एटीएम तोड़े हालांकि एक बार भी कैश बॉक्स क्रैक नहीं कर सके।
विज्ञापन


रुपये न मिलने पर शातिर एटीएम की डीवीआर और हार्ड डिस्क निकालकर उसे नाजा मार्केट में आधी कीमत पर बेच देते थे। बदमाशों के पास से हाइक विज़न कंपनी और तोशीबा कंपनी की दो-दो डीवीआर, प्लास-पेंचकस और पल्सर बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ठाकुरगंज के हुसैनाबाद निवासी मोटर मैकेनिक मो. इरफान और रामगंज में रहने वाला मोबाइल मैकेनिक मो. शादाब हैं। दोनों हाईस्कूल तक पढे़ हैं।

उन्हें शनिवार दोपहर गढ़ी कनौरा के इंडस्ट्रियल एरिया पार्क के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। इनके पास से डीवीआर और हार्ड डिस्क मिलीं तो पुलिसकर्मी चौंक गए। थाने लाकर पूछताछ करने पर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। इरफान ने बताया कि यह डीवीआर और हार्ड डिस्क एटीएम मशीन तोड़कर निकाली गई हैं।

उसने बताया कि वह करीब एक साल से एटीएम मशीन तोड़ने का काम कर रहा था। मशीन तोड़ने का आइडिया उसे डिस्कवरी चैनल के एक कार्यक्रम से मिला। इसमें एटीएम खोलकर रुपये निकालने के बारे में बताया गया था।

बकौल इरफान, वह एटीएम तोड़कर सबसे पहले उसकी हार्ड डिस्क व डीवीआर निकाल लेता था, जिससे कैमरे काम करना बंद कर देते थे। इसके बाद वह कैश बॉक्स तोड़ने की कोशिश करता। हालांकि, एक बार भी वह कैश बॉक्स क्रैक नहीं कर सका।

डीवीआर और हार्ड डिस्क को वह नाजा मार्केट में घूम-घूमकर पांच से छह हजार रुपये में बेच देता था। आधी रात को सुनसान स्थान के एटीएम को बनाते थे निशाना बदमाशों ने बताया कि वह आधी रात को सुनसान स्थान पर बने एटीएम बूथ को निशाना बनाते थे।

बूथ में घुसकर एटीएम मशीन का स्क्रीन पैनल डाउन कर देते थे और डीवीआर व हार्ड डिस्क निकाल लेते थे। यह काम प्लास और पेंचकस से आसानी से हो जाता था। उन्होंने चौक के नक्खास स्थित केनरा बैंक व इंडसइंड बैंक के एटीएम तोड़कर डीवीआर और हार्ड डिस्क निकाली थी।

इसके अलावा ठाकुरगंज के हुसैनाबाद, अमीनाबाद के मौलवीगंज और राजाजीपुरम के कई एटीएम तोड़ने की बात भी उन्होंने कुबूल की है। 

एजेंसी के कर्मचारियों पर भी शक

Over 35 ATMs shattered by learning from Discovery Channel
इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि एटीएम तोड़ना साधारण लोगों के बस की बात नहीं है। इस काम में जरूर कोई तकनीकि रूप से विशेषज्ञ भी शामिल होगा। हो सकता है कि शातिर बदमाशों को एटीएम में रुपये भरने वाली एजेंसी के कर्मचारी सहयोग कर रहे हों। इस दिशा में भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed