फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice issued for Ali Abbas in web series tandav controversy.

तांडव मामले में लखनऊ पुलिस ने अली अब्बास के घर नोटिस चस्पा किया, बयान दर्ज करने के लिए हुई कार्रवाई

Thu, 21 Jan 2021 03:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Jan 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Notice issued for Ali Abbas in web series tandav controversy.
पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया। - फोटो : amar ujala

वेब सीरीज तांडव विवाद में निर्माता-निर्देशक द्वारा माफी मांग लेने के बावजूद लखनऊ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने गुरुवार को निर्देशक अली अब्बास के लखनऊ स्थित घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। जिस समय पुलिस अली के घर पहुंची वह घर पर नहीं थे। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई बयान दर्ज करने के लिए की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि मामले में सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुंबई और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


आपत्तिजनक सीन हटाए गए
उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए मामले पर वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अली अब्बास जफर को तीन हफ्ते की अग्रिम जमानत दी है। विवादों के बीच अमेजन प्राइम ने 'तांडव' वेब सीरीज से आपत्तिजनक सीन हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेब सीरीज पर विवाद के बीच 'तांडव'  अब्बास जफर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। कास्ट और क्रू के स्टेटमेंट में कहा गया कि हम अपने व्यूअर्स के रिएक्शन पर नजर बनाए हुए हैं। यह पूरी तरह काल्पनिक कहानी है। हमारी टीम के किसी मेंबर का मकसद लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

इस सीन पर हुआ बवाल

तांडव में सैफ अली खान, डिम्पल कपाड़िया, मोहम्मद जीशान अयूब, सुनील ग्रोवर और कृतिका कामरा अहम किरदार निभा रहे हैं। ये सीरीज शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। रिलीज के ठीक बाद सीरीज का एक सीन वायरल हुआ, जिसमें जीशान भगवान शिव के गेटअप में हैं, उनके हाथ में त्रिशूल भी है। पर इसी गेटअप में वो गालियां भी दे रहे हैं। विवाद इसी सीन से शुरू हुआ। इसके अलावा इस सीरीज पर टुकड़े-टुकड़े गैंग को महिमा मंडित करने का आरोप भी लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed