फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murdered and hanged from tree

सुबह घर से निकले युवक की हत्याकर पेड़ से लटका दी लाश

Tue, 08 Dec 2015 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Tue, 08 Dec 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
man murdered and hanged from tree

बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौलीकला गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक की हत्याकर शव पेड़ से लटका दिया गया। हत्यारोपी व हत्या का कारण अभी तक पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौलीकला गांव निवासी विनोद यादव(20) पुत्र महेश यादव मंगलवार की सुबह घर से खेत के लिए निकला था।
विज्ञापन


इसके बाद करीब 9 बजे विनोद का शव गांव के बाहर एक बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया गया है।

हत्यारोपियों व हत्या का कारण अभी तक पता नहीं लग सका है। एसओ जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि मामले की जांच के साथ ही आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed