{"_id":"5b8a6caa42c792593176db39","slug":"man-did-fraud-on-the-fake-identity-of-tax-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स ऑफिसर और जॉइंट सेक्रेटरी बन करता था ठगी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनकम टैक्स ऑफिसर और जॉइंट सेक्रेटरी बन करता था ठगी, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Sep 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के सराफा कारोबारियों को ठगने वाले जालसाज को अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार सुबह चंद्रलोक पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजय कुमार मिश्र उर्फ अतुल कुमार मिश्र बस्ती के हरैया का रहने वाला है।
लखनऊ में गोमतीनगर के विपुलखंड-2 में रहता है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में जेवरात, पहचानपत्र और अन्य दस्तावेज हासिल किए हैं। वह सराफा कारोबारियों को अर्दब में लेने के लिए खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर और सचिवालय में जॉइंट सेक्रेटरी बताता था।
इसके लिए हूबहू सरकारी पहचान पत्र भी तैयार करा रखा था। पुलिस का दावा है कि राजधानी के चार थानाक्षेत्रों के आधा दर्जन टप्पेबाजी की वारदात में शामिल होने की बात जालसाज ने कुबूली है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि जालसाज दुकान में जेवरात पसंद करने के बाद बंद बैंक खातों के चेक से भुगतान करता था।
चेक देने के साथ ही अपना विजिटिंग कार्ड भी देता। जब चेक लगाने की बात होती तो कुछ दिनों तक टालमटोल करता और मोबाइल नंबर बंद कर लेता था।