फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake cigarette factory: Accused still at large after a month and a half

नकली सिगरेट फैक्टरी: डेढ़ माह बाद भी आरोपी फरार

Sun, 18 Oct 2026 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fake cigarette factory: Accused still at large after a month and a half
हस्तिनापुर। गत 3 सितंबर को दूधली गांव में पकड़ी गई अवैध नकली सिगरेट फैक्टरी का मामला गरमा गया है। डेढ़ महीने बाद भी मुख्य आरोपी फरार हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरुआत में केवल रवि किशोर को गिरफ्तार किया था। उच्च अधिकारियों ने लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच बैठा दी है। पुलिस फरार आरोपियों रवि कुमार, तरुण और दीपक की तलाश में यूपी, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में छापे की कार्रवाई कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। इस मामले में पहले भी चौकी प्रभारी शिवेंद्र कुमार और बीट कांस्टेबल उमेश कुमार निलंबित हुए थे। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed