फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man commits suicide

पत्नी ने ससुराल आने से किया मना, पति ने लगाई फांसी

Tue, 10 Dec 2013 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
man commits suicide

चिनहट क्षेत्र में पत्नी के ससुराल आने से मना करने पर क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर पिता ने देखा तो वह फंदे से लटक रहा था।

घरवाले उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


पुलिस के मुताबिक, चिनहट स्थित तारा का पुरवा निवासी ओमकार (25) प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था।

उसकी शादी एक साल पहले चिनहट के खंदक गांव की रहने वाली पूनम से हुई थी। शादी के बाद से पूनम ससुराल नहीं आई थी।

तीन दिन पहले ओमकार पत्नी को लेने ससुराल गया, लेकिन पूनम ने आने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ।

इसके बाद देर शाम ओमकार ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। कमरे का दरवाजा बंद होने पर पिता महेश ने कई बार आवाज लगाई। कोई आहट न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव लटक रहा था।

विज्ञापन


आनन-फानन में फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण करके मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed