लखनऊ : दबंग ने उड़ाईं यूपी पुलिस की धज्जियां, वर्दीधारी सब-इंस्पेक्टर को जड़े थप्पड़, चार गिरफ्तार
इस मामले का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा पूरी तरह से बचाव की मुद्रा में दिखे। हालांकि बाद में दबंग को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनगंज के निरालानगर स्थित आठ नबंर चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात को दरोगा की कार दूल्हे की कार से टकरा गई। इस पर नाराज दूल्हा, उसके बहनोई व भाइयों ने दरोगा पर हमला बोल दिया। उसकी पिटाई की और वर्दी फाड़ दिये। वहीं कंधे पर लगे सितारे भी नोंच लिये। किसी तहर अपनी जान बचाकर निकले दरोगा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। दरोगा ने इस मामले में लूटपाट व मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक पीलीभीत में तैनात विनोद कुमार अल्पसंख्यक आयोग से जुड़े एक मामले के कागज लेकर लखनऊ आए थे। वह बृहस्पतिवार देर रात आठ नंबर चौराहा स्थित पुल से उतर रहे थे। तभी बाइक सवार सामने आ गया था। जिसे बचाने के प्रयास में दरोगा की कार बेकाबू होकर पास के एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में दरोगा की कार भी क्षतिग्रस्त हुई थी। होटल में प्रियांक माथुर नाम के युवक का बहू परिचय समारोह चल रहा था। प्रियांक माथुर दिल्ली में अधिवक्ता हैं। वहीं गाड़ियों के टकराने की आवाज सुनकर होटल में मौजूद प्रियांक के रिश्तेदार व अन्य लोग बाहर आ गये। प्रियांक भी बाहर आ गये। बाहर का नजारा देखकर सभी दरोगा पर हमलावर हो गये। दरोगा विनोद कुमार को घेर कर पीटना शुरू कर दिया।
वर्दी फाड़ी, कंधे के सितारे नोंचे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखा कि दबंगों ने दरोगा को बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उसकी वर्दी फाड़ दी। यहीं नहीं कंधे पर लगे सितारे भी नोंच लिये। इसके बाद दबंगई दिखाते हुए पुलिस मोनोग्राम लगे बेल्ट को भी उतारने की कोशिश की। जिसे खींचते हुए साफ दिख रहे थे। वहीं पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सभी आरोपी दरोगा पर हमले के बाद कार से लैपटॉप, मोबाइल व जरूरी सरकारी दस्तावेज लूटते हुए दिखे। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर डकैती, बलवा, मारपीट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत, वीडियो वायरल
दरोगा पर हमला करते समय प्रियांक माथुर के रिश्तेदार अपनी दबंगई दिखाने केलिए वीडियो बना रहे थे। वहीं सभी की दबंगई पास में सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कुछ देर बाद प्रियांक के परिचितों ने ही दरोगा को नशे में धुत्त बताते हुए पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरोगा के पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गये। खुलेआम इस दबंगई को देखकर अधिकारियों ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने केलिए टीमें गठित की। प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अशोक कुमार सोनकर के मुताबिक तड़के इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बहनोई व साले सभी गये जेल
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर के मुताबिक 8 नंबर चौराहे पर स्थित होटल में दिल्ली के वकील प्रियांक माथुर के विवाह के बाद रिसेप्शन का आयोजन था। जिसमें उसके बहनोई व ऑन कारोबारी इंदिरानगर निवासी आशीष शुक्ला परिवार सहित शामिल हुए। साले की गाड़ी में दरोगा की कार टकराने से वह काफी नाराज हुए। वीडियो में आशीष दरोगा पर थप्पड़ों की बरसात करते हुए साफ दिखे। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके सालों प्रिंयाक माथुर, प्रांजल माथुर व प्रवेंद्र माथुर को गिरफ्तार अलीगंज आवास से गिरफ्तार किया गया। वहीं अभी इस मामले में दो अन्य की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।